कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों का आंदोलन समझ से परे: वीके सिंह

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:49 IST2021-11-23T20:49:47+5:302021-11-23T20:49:47+5:30

After the return of agricultural laws, farmers' agitation is beyond comprehension: VK Singh | कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों का आंदोलन समझ से परे: वीके सिंह

कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों का आंदोलन समझ से परे: वीके सिंह

बागपत (उप्र), 23 नवंबर केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राजमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर किसानों का सम्मान रखा है और सरकार में कोई कानून पहली बार वापस लिया गया है। उन्होंने कहा कि लेकिन इसके बावजूद किसानों का आंदोलन जारी रखना समझ से परे है।

सिंह मंगलवार को यहां पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के शासनकाल में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर किसानों का सम्मान रखा है और सरकार में कोई कानून पहली बार वापस लिया गया है, लेकिन इसके बावजूद किसानों का आंदोलन जारी रखना समझ से परे है।

पूर्व थलसेना प्रमुख ने कहा कि अक्षरधाम से बागपत तक ‘एलवेटिड रोड’ बनने से लोगों का सफर सुगम होगा। उन्होंने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और ग्रीन एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से देहरादून मात्र ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: After the return of agricultural laws, farmers' agitation is beyond comprehension: VK Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे