बारिश के बाद दिल्ली का तापमान गिरकर 14 डिग्री तक पहुंचा, हवा का स्तर अभी भी ‘बेहद खराब’

By भाषा | Published: November 8, 2019 11:47 AM2019-11-08T11:47:55+5:302019-11-08T11:47:55+5:30

शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रहने की संभावना है।

After the rain, Delhi's temperature dropped to 14 degrees, air quality level was still 'very bad' | बारिश के बाद दिल्ली का तापमान गिरकर 14 डिग्री तक पहुंचा, हवा का स्तर अभी भी ‘बेहद खराब’

बारिश के बाद दिल्ली का तापमान गिरकर 14 डिग्री तक पहुंचा, हवा का स्तर अभी भी ‘बेहद खराब’

Highlights गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।दिल्ली की वायु गुणवत्ता हवा में अत्याधिक नमी के कारण शुक्रवार की सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के कारण शुक्रवार को दिल्ली का तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को दिल्ली का तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक आठ मिमी बारिश हुई। आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी रहा।

अधिकारी ने बताया कि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रहने की संभावना है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही दिल्ली की हवा

दिल्ली की वायु गुणवत्ता हवा में अत्याधिक नमी के कारण शुक्रवार की सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों में सुबह साढ़े आठ बजे तक 8 मिलीमीटर बारिश हुई और आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 350 दर्ज किया गया। एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है जबकि 500 से ऊपर का एक्यूआई अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर की राहत के बाद बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता, हल्की बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ जाने के चलते “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गई थी। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से प्रदूषण से मामूली राहत मिली हुई है। हवा की गति बढ़ने और तेज धूप के चलते यह सुधार देखा गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को हवा में नमी बढ़ना नुकसानदेह साबित हुआ। बृहस्पतिवार को दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक दोपहर चार बजे 309 और शाम सात बजे 320 दर्ज किया गया था।

Web Title: After the rain, Delhi's temperature dropped to 14 degrees, air quality level was still 'very bad'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे