दिल्ली में निशुल्क यात्रा की योजना लागू होने के बाद से महिला यात्रियों की हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ी
By भाषा | Published: November 21, 2019 06:03 AM2019-11-21T06:03:20+5:302019-11-21T06:03:20+5:30
राष्ट्रीय राजधानी में जब से दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना लागू की है तब से महिला यात्रियों की हिस्सेदारी में करीब 10 फीसदी का उछाल आया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।
पहले सार्वजनिक बसों में हर दिन 33 फीसदी महिला यात्री होती थी। योजना लागू होने के बाद से 22 दिनों में महिला यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब 44 फीसदी हो गयी है।
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और कलस्टर बसों में 29 अक्टूबर से महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना लागू की। भाषा गोला पाण्डेय पाण्डेय