लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः शोपियां के बाद अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों को आतंकवादियों ने मारी गोली

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2023 08:47 IST

बीते गुरुवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बिहार के रहने वाले तीन मजदूरों को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।  तीन प्रवासी श्रमिकों पर हमले में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा एक बार फिर लक्षित हमले की खबर सामने आई है।यहां अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा एक बार फिर लक्षित हमले की खबर सामने आई है। यहां अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है। निम्नानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बिहार के रहने वाले तीन मजदूरों को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।  तीन प्रवासी श्रमिकों पर हमले में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है। कश्मीर पुलिस के अवर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

आतंकवादियों ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर जिले के गगरान गांव में तीन प्रवासी श्रमिकों को गोली मार दी थी, जिसमें वे घायल हो गे। घायल मजदूरों की पहचान अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रूप में की गयी और तीनों बिहार के सुपौल जिले के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, दो नकाबपोश लोगों ने गगरान में एक इमारत की पहली मंजिल पर पहुंच कर तीनों श्रमिकों पर गोली चला दी। पुलिस को मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर लगता है कि लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे