लाइव न्यूज़ :

शादी से इंकार करने पर युवक ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर डालीं

By भाषा | Updated: June 29, 2021 10:03 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 29 जून मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में शादी से इंकार करने पर एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला अपने पति से अलग रहती है। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उसकी एक साल पहले बलदेव थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक मनवीर से जान पहचान हुई थी और युवक उससे शादी करना चाहता था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि महिला युवक की बातों में आ गई और दो-तीन महीने पहले युवक उसे अपने घर ले गया, जहां वह तीन दिन रही।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान युवक ने अपने मोबाइल से महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लीं। जब महिला को पता चला कि युवक कोई कामकाज नहीं करता है तो उसने उससे शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद युवक ने महिला को बदनाम करने के उद्देश्य से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो फेसबुक पर डाल दीं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक मनवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस