लाइव न्यूज़ :

मुंबई-अहमदाबाद के बाद अब वाराणसी-पटना-हावड़ा के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, लगभग 799.293 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए राशि आवंटित

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2025 19:07 IST

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआरसीएल) जल्द ही डीपीआर तैयार करने के लिए एक एजेंसी का चयन करेगा। पहले फेज में वाराणसी से पटना होते हुए हावड़ा तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जबकि दूसरे फेज में दिल्ली से वाराणसी तक इसका विस्तार किया जाएगा।

Open in App

पटना: देश में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लगभग पूरा होने के बाद केंद्र सरकार अब वाराणसी-पटना-हावड़ा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर तेजी से काम कर रही है। पटना सहित पांच जिलों में करीब 260 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक कॉरिडोर के लिए अगस्त तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो जाएगी। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआरसीएल) जल्द ही डीपीआर तैयार करने के लिए एक एजेंसी का चयन करेगा। पहले फेज में वाराणसी से पटना होते हुए हावड़ा तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जबकि दूसरे फेज में दिल्ली से वाराणसी तक इसका विस्तार किया जाएगा। पटना में फुलवारीशरीफ एम्स के पास बुलेट ट्रेन स्टेशन प्रस्तावित है। राज्य में 260 किलोमीटर लंबा ऊंचा ट्रैक स्थापित किया जाएगा। बिहार के पांच जिलों में पटना सहित लगभग 260 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक कॉरिडोर बनाने के लिए अगस्त तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा डीपीआर के लिए एजेंसी का चयन दो से तीन महीने के भीतर किया जाएगा। 

बिहार में बुलेट ट्रेन चलाने के लिए 260 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। यह परियोजना वाराणसी-पटना-हावड़ा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 799.293 किलोमीटर होगी। इस परियोजना के तहत, बिहार के विभिन्न जिलों में ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिसमें पटना, बक्सर, आरा, जहानाबाद और गया शामिल हैं। 

इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में वाराणसी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, बक्सर, पटना और गया से हावड़ा तक एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण होगा। दूसरे चरण में दिल्ली से वाराणसी तक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के भू-मालिकों को सर्किल रेट से चार गुना और शहरी क्षेत्र के भू-मालिकों को दो गुना मुआवजा दिया जाएगा। 

इससे स्थानीय लोगों पर आर्थिक प्रभाव पड़ेगा और यात्रा की गति भी बढ़ेगी। पटना जिले में बुलेट ट्रेन के लिए 60.90 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण होगा। जिसके लिए 58 गांवों में जमीन चिन्हित की गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए 135.06 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। 

रेलवे के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय बजट में राशि आवंटित हो चुकी है और पांच साल के भीतर बिहार से गुजरने वाली बुलेट ट्रेन को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। बुलेट ट्रेन की गति लगभग 350 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, जिससे यात्रा समय काफी कम हो जाएगा। यह तकनीक जापानी मानकों पर आधारित होगी और इसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे स्वचालित दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल चार्जिंग सुविधाएं शामिल होंगी।

टॅग्स :बिहारपटनावाराणसीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम