लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण घरों में कैद हुआ इंसान, सड़कों पर घूम रहे हैं तेंदुए और हिरण से लेकर बिलाव जैसे जंगली जानवर

By भाषा | Updated: April 3, 2020 15:11 IST

इसी हफ्ते की शुरुआत में चंडीगढ़ की सड़कों पर एक तेंदुआ घूमता नजर आया था। लॉकडाउन के बाद से नोएडा के टीजीआईपी मॉल के पास एक नीलगाय को सड़क पार करते देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में प्रभावी लॉकडाउन के चलते नगर वासियों को प्रदूषण से राहत मिली है।तेंदुए, हाथी से लेकर हिरण तक और यहां तक कि बिलाव जैसे जंगली जानवरों को शहर में आ गए हैं।पक्षी और जानवर उन इलाकों में फिर से नजर आन लगे हैं जो कभी उनके ही हुआ करते थे।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस प्रकोप पर लगाम लगाने के मद्देनजर देश भर में प्रभावी लॉकडाउन के चलते नगर वासियों को प्रदूषण से राहत मिली है। एक तरफ जहां हवा साफ है, सड़कों पर शोरगुल शांत है, चिड़ियों की चहचहाहट फिर से सुनाई दे रही है वहीं तेंदुए, हाथी से लेकर हिरण तक और यहां तक कि बिलाव जैसे जंगली जानवरों के भी शहरी भारत के कई हिस्सों में नजर आने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते जहां इंसान घरों के भीतर रहने को मजबूर हैं वहीं पक्षी और जानवर उन इलाकों में फिर से नजर आन लगे हैं जो कभी उनके ही हुआ करते थे। यह सोचना सुखद है कि प्रकृति अपने घाव भर रही है- खासकर 24 मार्च से प्रभावी हुए अभूतपूर्व बंद के बाद से। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह सब अच्छी खबर नहीं है क्योंकि शहरी केंद्रों में जंगली जानवरों का नजर आना जारी है।

इसी हफ्ते की शुरुआत में चंडीगढ़ की सड़कों पर एक तेंदुआ घूमता नजर आया था। लॉकडाउन के बाद से नोएडा के टीजीआईपी मॉल के पास एक नीलगाय को सड़क पार करते देखा गया, हरिद्वार में सांभर हिरण को सैर करते, गुड़गांव के निवासियों ने गलेरिया मार्केट में मोरों को पकड़ा और केरल के कोझिकोड में बिलाव दिखने और वायनाड में हाथी देखे जाने की खबरें सामने आई हैं।

पर्यावरणविद् वंदना शिवा ने इसकी तुलना प्रवासी मजदूरों के शहरों से गांवों की तरफ पलायन से करते हुए कहा, ‘‘जंगल से शरणार्थी” शहरों की तरफ आ रहे हैं क्योंकि “हमने उनके घरों में घुसपैठ की है।” शिवा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमने अन्य जीवों से उनके घर एवं भोजन छीन लिए हैं। वन्यजीव जिनका घर जंगल हैं, उनका शहरी इलाकों में आना अ्च्छा संकेत नहीं है। अब विस्थापित जानवर, जंगलों से शरणार्थी शहरों में आने का साहस जुटा रहे हैं जब सड़कों से गाड़ियां और इंसान नदारद हैं।”

उन्होंने कहा, “श्रमिकों की तरह, जो गांव से शहर आए और अब दोबारा गांव जा रहे हैं उसी तरह जानवर भी शहरी इलाको को छोड़ देंगे या उन्हें मार दिया जाएगा।” अन्य विशेषज्ञों ने भी इस पर सहमति जताई और कहा कि सूनसान सड़कें और घरों से इंसानों का न के बारबर बाहर निकलने से इन जंगली जानवरों का बाहर आना आसान हो गया है। हालांकि यह अच्छा संकेत नहीं है। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा ने कहा कि इस पलायन का कारण जंगलों में इंसानों की घुसपैठ और जानवरों के लिए खाने का अभाव है।

बहुगुणा ने कहा, “प्राचीन समय में, मिश्रित जंगल होते थे जहां लोग और जानवर तालमेल बनाकर रहते थे। हमारी संस्कृति कहती है कि सभी जानवर हमारा परिवार है। सरकार ने जंगलों को केवल कारोबार के मकसद से इस्तेमाल किया है। जानवरों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है और भूख की वजह से वे सड़कों पर आ रहे हैं।”

पद्मभूषण पुरस्कार विजेता एवं वन्यजीव विशेषज्ञ अनिल प्रकाश जोशी और आनंद आर्य के मुताबिक जिन स्थानों पर ये जानवर दिखे हैं वे वन्यजीव प्राकृतिक वास से करीब हैं जिससे इन जानवरों का वहां जाना आसान हो गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील