लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में नौ फरवरी के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:30 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,740 ने मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 65,00,617 हो गई। इसके अलावा 27 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,38,169 तक पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में नौ फरवरी के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं जबकि आठ मार्च के बाद से एक दिन में सबसे कम रोगियों की मौत हुई। नौ फरवरी को महाराष्ट्र में संक्रमण के 2,515 नए मामले सामने आए थे जबकि आठ मार्च को 22 रोगियों की मौत हुई थी।

संक्रमण और मौत के मामलों में रविवार की तुलना में महत्वपू्र्ण गिरावट देखी गई है। रविवार को संक्रमण के 3,623 मामले सामने आए थे और 46 रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही।

बीते 24 घंटे में राज्य में 3,233 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 63,09,021 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 49,880 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा