लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक के ‘घुटने तोड़ने’ वाले बयान के बाद दिग्विजय ने कहा, वह विधायक के घर पर राम धुन जपेंगे

By भाषा | Updated: November 20, 2021 21:23 IST

Open in App

भोपाल, 20 नवंबर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसियों के ‘‘घुटने तोड़ने’’ संबंधी कथित बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह भाजपा विधायक शर्मा के घर जाएंगे और उनकी सद्बुद्धि के लिए भगवान राम का नाम जपेंगे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने शनिवार को शर्मा का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा। उनके घर जाकर प्रभु से उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन का जाप करुंगा।’’

कथित वीडियो में शर्मा कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘‘दिग्विजय सिंह यहां आए, कुछ करके गए? कांग्रेस का आदमी इधर आया तो घुटने तोड़ दो।’’

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक शर्मा के करीबी सूत्रों ने दावा किया कि वह जिले के कालखेड़ा गांव में बोल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि शर्मा गांव में सरकारी जमीन पर एक स्थानीय कांग्रेस नेता द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध निर्माण की बात कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि भगवान राम के नाम का पाठ करने के लिए सिंह का उनके आवास पर स्वागत है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं धन्य महसूस कर रहा हूं कि दिग्विजय सिंह मेरी वजह से भगवान राम की पूजा करेंगे। मैं उन्हें श्री रामचरित मानस की एक प्रति भेंट करुंगा और रामधुन में भाग लूंगा।’’

शर्मा ने कहा कि सिंह अपने आगमन का समय बताएं ताकि वह उनके और कांग्रेस नेता के साथ भगवान राम के अन्य भक्तों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कर सकें।

विधायक ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि भगवान राम, सिंह को सद्बुद्धि देंगे और वह देश, सेना, हिंदुओं के खिलाफ तथा अपने चरमपंथी दोस्तों के पक्ष में बोलना बंद कर देंगे।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी सिंह पर निशाना साधा और कहा, ‘‘यह वृद्धावस्था का सकारात्मक उपयोग है। भगवान राम सबका भला करें। एक घंटे तक रामधुन का जप करने के बाद आप में सद्बुद्धि आएगी।’’

कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी शर्मा का समर्थन करते हुए सिंह पर निशाना साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस