लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश को संबोधित कर सकते हैं मोहन भागवत या भैय्याजी जोशी

By एएनआई | Updated: November 7, 2019 20:51 IST

सूत्रों के अनुसार चूकी फैसला आने की संभावना जल्द है। ऐसे में संघ अपने शीर्ष नेताओं को देश में अलग-अलग जगहों पर भेजने की योजना बना रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द फैसला आने की संभावनामोहन भागवत या भैय्याजी जोशी कर सकते हैं देश को संबोधित, संघ कार्यकर्ताओं को भी खास निर्देश

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शीर्ष नेतृत्व शांति कायम रखने के लिए देश भर में दौरा कर सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संभव है कि मोहन भागवत या सुरेश भैय्याजी जोशी फैसले के बाद देश को संबोधित भी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार आरएसएस अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला आने से पूर्व मीडिया और लोगों तक पहुंचने की योजना पर काम कर रही है।

सूत्रों के अनुसार चूकी फैसला आने की संभावना जल्द है। ऐसे में संघ अपने शीर्ष नेताओं को देश में अलग-अलग जगहों पर भेजने की योजना बना रहा है। एक सीनियर आरएसएस कार्यकर्ता ने बताया आने वाले फैसला पर निर्भर होगा कि मोहन भागवत या भैय्याजी जोशी में से कौन देश को संबोधित करता है।

सूत्रों ने बताया कि फैसले के स्वागत के साथ-साथ संघ के नेता देश और समाज में शांति कायम रखने की भी अपील करेंगे। संघ ने पहले ही अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिया है कि अगर फैसला पक्ष में आता है तो वे जश्न केवल अपने घर और नजदीक के मंदिरों में ही मनाए। साथ ही अगर फैसला उम्मीद के उलट आता है तो भी उन्हें शांत करने के लिए कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर फैसला आने के बाद के कदमों पर भी संघ और भारतीय जनता पार्टी के उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा हुई है। इस बैठक में बीजेपी चीफ अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।

आरएसएस और बीजेपी की को-ऑर्डिनेशन मीटिंग दिल्ली में गुरुवार को हुई। गौरतलब है कि पिछले कुछ चुनाव से अयोध्या में राम मंदिर बीजेपी के सबसे अहम वादों में शामिल रहा है।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्टआरएसएसमोहन भागवतअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत