लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के बुकिंग काउंटर खोलने पर एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने किया ट्वीट, कहा- सरकार के निर्देश के बाद ही बुक होंगे टिकट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 19, 2020 11:22 IST

एयर इंडिया द्वारा टिकट बुकिंग काउंटर खोलने के बाद सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा है कि जब जब केंद्र सरकार सभी तरह की उड़ानों को लेकर कोई फैसला नहीं कर लेती, तब तक टिकट काउंटर नहीं खुलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि अभी टिकट बुकिंग नहींकेंद्र सरकार के अगले फैसले के बाद शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने शनिवार को लॉकडाउन के दूसरे चरण के बीच घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी। ऐसे में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा है कि अभी तक केंद्र सरकार ने सभी तरह की उड़ानों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इसलिए सभी विमानन कंपनियों को ये निर्देश जारी किए जाते हैं कि जब तक केंद्र सरकार का इस पर अंतिम निर्णय न आ जाए, तब तक बुकिंग विंडो नहीं खोली जाए।

मालूम हो, कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। ऐसे में एयर इंडिया ने कुछ घरेलू उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग 4 मई से शुरू हो गई थी, जबकि 1 जून से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग विंडो खुल चुकी थी। मगर एयर इंडिया द्वारा बुकिंग विंडो खोलने के बाद सिविल एविएशन मिनिस्टर का ट्वीट सामने आया है। फिलहाल, अभी तक ये नहीं पता चला है कि कब से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएंगी। 

मगर जिन यात्रियों ने लॉकडाउन पीरियड के दौरान अपनी टिकट बुक करवाई थीं, अब उन्हें पूरा पैसा क्रेडिट रिफंड और कैश रिफंड के रूप में मिल रहा है। ऐसे में जिन यात्रियों ने 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच टिकट बुकिंग करवाई थी, उन्हें कैश रिफंड मिल रहा है, लेकिन जिन यात्रियों की टिकट 15 अप्रैल से 3 मई के बीच की है तो उन्हें एयरलाइन क्रेडिट रिफंड की सुविधा दे रही है। इसके तजत यात्री अपनी यात्रा कभी भी री-शेड्यूल कर सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया