लाइव न्यूज़ :

असम से साल 2023 के अंत तक पूरी तरह हटा लिया जाएगा AFSPA- सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 15, 2023 17:32 IST

सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) एक संसदीय अधिनियम है जो भारतीय सशस्त्र बलों और राज्य और अर्धसैनिक बलों को “अशांत क्षेत्रों” के रूप में वर्गीकृत क्षेत्रों में विशेष शक्तियां प्रदान करता है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम से साल के अंत तक पूरी तरह वापस होगा AFSPAअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वतंत्रता दिवस पर कहाअब असम के आठ जिलों में ही एएफएसपीए लागू है

गुवाहाटी: स्वतंत्रता दिवस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य राज्य से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) को पूरी तरह से "वापस" लेना है। खानापारा खेल के मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में बोलते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद अब राज्य के आठ जिलों में ही एएफएसपीए लागू है।

सरमा ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक राज्य से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) को पूरी तरह से वापस लेना है। हमारी सरकार के सत्ता में आने से पहले, पिछली सरकारों ने केंद्र से AFSPA को 62 बार बढ़ाने का अनुरोध किया था। अब स्थिति यह है कि सुधार हो रहा है।

बता दें कि सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) एक संसदीय अधिनियम है जो भारतीय सशस्त्र बलों और राज्य और अर्धसैनिक बलों को “अशांत क्षेत्रों” के रूप में वर्गीकृत क्षेत्रों में विशेष शक्तियां प्रदान करता है। AFSPA अधिनियम को लागू करने का उद्देश्य अशांत क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। किसी क्षेत्र में AFSPA तब लागू किया जाता है जब आतंकवाद या विद्रोह का मामला होता है और भारत की क्षेत्रीय अखंडता खतरे में होती है। इसे सबसे पहले असम क्षेत्र में नगा विद्रोह से निपटने के लिए लागू किया गया था।

सरमा ने कहा कि  उनके कार्यकाल के दौरान विद्रोही समूहों के साथ चार शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और लगभग 8000 उग्रवादियों को मुख्यधारा की राजनीति में वापस लाया गया है। सीएम सरमा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार असम को 'ड्रग्स मुक्त', 'भ्रष्टाचार मुक्त' राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" की घोषणा करते हुए, सीएम बिस्वा सरमा ने कहा कि पुलिस ने पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार के मामलों में 127 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि । हमारी सरकार ने गिरफ्तार सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने की पहल की है। मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार राज्य में बहुविवाह को समाप्त करने के लिए एक मजबूत कानून लाएगी। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमस्वतंत्रता दिवसArmy
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर