लाइव न्यूज़ :

पंजाब में अध्ययन कर रहे अफगान छात्र अपने परिवारों को लेकर चिंतित

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:12 IST

Open in App

पंजाब के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर अफगान छात्र अपने देश में तालिबान के कब्जे के बाद अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में पढ़ाई कर रहे अफगान छात्र नूर अली नूरी ने मंगलवार को कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से हमारी रातों की नींद उड़ी हुई है। हमारे परिवार हालांकि अभी तक सुरक्षित हैं, लेकिन हमारे देश में हो रहे घटनाक्रमों के चलते बुरी तरह डरे हुए हैं।’’ उसने कहा कि हालांकि इस्लाम हिंसा में विश्वास नहीं करता, लेकिन तालिबान लोगों से अपना एजेंडा मनवाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करता रहा है।रविवार को काबुल पर तालिबान का कब्जा होने से कुछ देर पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर चले जाने के बाद अफगानिस्तान का भविष्य अनिश्चितता की स्थिति में है। अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अफगान छात्रों ने अपने देश में शांति बहाली में मदद करने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील भी की। पीएयू में पीएचडी कर रहे एक अन्य अफगान छात्र अहमद मुबाशेर ने कहा कि वह तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर चिंतित है। उसने कहा, ‘‘नि:संदेह, मुझे अपने परिवार, अपने भाई-बहन को लेकर चिंता है।’’ अफगानिस्तान के बागलान प्रांत निवासी मुबोशर (32) ने कहा कि वह अपने परिवार के लगातार संपर्क में है। उसने कहा कि अफगानिस्तान में रह रहे उसके साथी देश छोड़ना चाहते हैं। उसने बताया कि लुधियाना स्थित पीएयू में 11 अफगान छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे अफगान छात्रों ने भी अपने देश की स्थिति पर चिंता जताई। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 250 से अधिक अफगान छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इस विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे अफगानिस्तान के हेरात प्रांत निवासी रमीन ने विश्व के नेताओं से अपील की कि वे आगे आएं और उसके देश में शांति बहाली में मदद करें। वहीं, एक अन्य अफगान छात्र सुखरुल्ला ने कहा कि भारत में कोविड-19 के चलते शिक्षण संस्थान बंद होने की वजह से अनेक छात्र अफगानिस्तान में फंस गए हैं।उसने ऐसे छात्रों को अफगानिस्तान से निकालने के लिए केंद्र से आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप