लाइव न्यूज़ :

अफगान शरणार्थियों का दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:34 IST

Open in App

अफगान शरणार्थियों ने शुक्रवार को नयी दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग(यूएनएचसीआर) के कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। अपने मुंह पर काली पट्टी बांधे और हाथों में तख्तियां लिए अफगान शरणार्थियों ने संयुक्त राष्ट्र से आधिकारिक तौर पर मान्यता देने और बेहतर जिंदगी तथा अवसर की तलाश में अफगानिस्तान से बाहर जाने वाले लोगों की मदद करने की भी मांग की। अफगान एकजुटता समिति (एएससी) के नेतृत्व में किया गया यह प्रदर्शन 23 अगस्त को शुरू हुआ था। एएससी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने 'हमें भविष्य चाहिए', 'हमें न्याय चाहिए' और 'अब चुप नहीं रहना' जैसे नारे लगाए और ताली बजाकर और एक-दूसरे की जय-जयकार की, जबकि अन्य ने 'यूएन जिनेवा हेल्प अफगान रिफ्यूजी' और 'सभी अफगान शरणार्थियों को वीजा जारी करें' लिखी हुईं तख्तियां दिखाईं। अपनी मां और तीन भाई-बहनों के साथ 2017 में काबुल छोड़ चुकीं मरियम आरजो (19) ने कहा कि वह पिछले दो दिनों से यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर डेरा डाले हुए हैं। मरियम ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम अफगान लोग असहाय महसूस करते हैं क्योंकि हमारे लिए उचित शरणार्थी कार्ड के बिना अवसरों की कमी है। हम अपनी मातृभूमि की समस्याओं को समझते हैं और वे हमें डराती हैं, लेकिन भारत में रह रहे अफगान शरणार्थियों को भी मदद की ज़रूरत है।" एएससी प्रमुख अहमद जिया गनी के अनुसार, भारत में लगभग 21,000 अफगान शरणार्थी हैं। इनमें से केवल 7,000 के पास वैध दस्तावेज या शरणार्थी कार्ड हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी