लाइव न्यूज़ :

वेनिस फिल्म महोत्सव में तालिबानी शासन पर चर्चा करेंगी अफगान फिल्म निर्देशक

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:05 IST

Open in App

वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने अफगान फिल्म निर्माता सहरा करीमी और सहरा मनी को अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया है जिसमें खासतौर से देश में तालिबान के शासन के बाद से ‘‘फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की स्थिति’’ पर चर्चा की जाएगी। इस फिल्म महोत्सव के 78वें सत्र का आयोजन एक से 11 सितंबर तक लीडो में किया जाएगा। वेनिस फिल्म महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह चर्चा प्रेस कांफ्रेंस रूम में सात सितंबर को प्लाजो देल कसीनो में दोपहर तीन बजे होगी। चर्चा का विषय ‘‘अफगान फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की नाटकीय स्थिति, मानवीय गलियारा बनाने की आवश्यकता और राजनीतिक शरणार्थी दर्जा देने की गारंटी के साथ ही उनके भविष्य की चिंताएं और यूरोप में उनके आने पर उनके रहने की व्यवस्था करने की आवश्यकता’’ है। अफगान फिल्म संगठन की पहली महिला अध्यक्ष करीमी ने दुनिया के फिल्म समुदाय को एक खुला पत्र लिखकर उनसे फगानिस्तान के लोगों की आवाज बनने का अनुरोध किया था। यह पत्र वायरल हो गया था। उन्होंने ‘‘हवा, मरयम, आएशा’’ जैसी फिल्में बनायी है। ‘‘ए थाउसैंड गर्ल्स लाइक मी’’ जैसी डॉक्यूमेंट्री बना चुकी मनी भी इस चर्चा में भाग लेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम