लाइव न्यूज़ :

कन्नौज में रात ढाई बजे के बाद प्रशासन ने हटवाई बुद्ध की प्रतिमा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:56 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ सौरिख तिराहे पर बगैर अनुमति के लगायी गयी भगवान बुद्ध की प्रतिमा हटाने की कोशिश करने वाले पुलिस बल पर बृहस्पतिवार की शाम को हुए पथराव के बाद प्रशासन ने देर रात करीब ढाई बजे मौके से प्रतिमा को हटवा दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।पुलिस ने बताया कि सौरिख तिराहे पर पार्क में बिना अनुमति लगायी गयी भगवान बुद्ध की प्रतिमा को बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा हटाने कोशिश करने पर लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे एक पुलिस निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए और एक दर्जन अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी ।उन्होंने बताया कि प्रतिमा हटाने के समय सौरिख तिराहा पर और भैंनपुरा मोहल्ला में भारी पुलिस बल तैनात रहा और इस दौरान फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, इटावा की पुलिस भी मौजूद रही। कई जिलों की पीएसी भी बुला ली गई है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम हुए अराजक तत्वों द्वारा पथराव में छिबरामऊ कोतवाली में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जिसमें 45 लोगो को नामजद किया गया है। सौरिख तिराहे पर प्रतिमा हटने के बाद ड्रोन से निगरानी की जा रही है और भारी पुलिस बल अब भी तैनात है। इसके पहले पुलिस ने बताया था कि छिबरामऊ के सौरिख तिराहे पर पार्क में मंगलवार की रात बिना अनुमति के कुछ लोगों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगा दी, जिसके विरोध में बुधवार को एक वर्ग के लोगों ने जाम लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'