लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला, बोले- "वो महाराष्ट्र की जनता के लिए नहीं, एक 'भ्रष्ट आदमी' के लिए खड़े हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2023 09:56 IST

शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) के नेताआदित्य ठाकरे ने पार्टी के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि इतिहास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अवैध और असंवैधानिक मुख्यमंत्री के तौर पर याद करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने पार्टी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर किया जमकर हमलामुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की जनता के साथ नहीं बल्कि एक "भ्रष्ट व्यक्ति" के लिए खड़े हैंचुनाव आयोग ने अन्याय किया गया है लेकिन बाल ठाकरे की पार्टी लड़कर अपना हक लेना जानती है

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) के प्रमुख नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर हमला किया और कहा कि देश का इतिहास उन्हें अवैध और असंवैधानिक मुख्यमंत्री के तौर पर याद करेगा। आदित्य ठाकरे ने बीते रविवार को पार्टी के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समय केवल और केवल एक "भ्रष्ट व्यक्ति" के लिए खड़े हैं।

आदित्य ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव आयोग द्वारा उनके साथ अन्याय किया गया है लेकिन ये बाल ठाकरे की पार्टी है, जो लड़कर अपना हक लेना अच्छे से जानती है। ठाकरे ने चुनाव आयोग की निंदा करते हुए कहा, "यह भीतर की मिली भगत से हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ता इस गंदे समझौते को अच्छे से समझ रहे हैं।" 

शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, "चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी को तोड़ने वालों को नये धड़े को शिवसेना के रूप में मान्यता दे दी और चुनाव चिन्ह तीर-धनुष भी उन्हें सौंप दिया। लेकिन यह फैसला न केवल हमारे लिए नहीं बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।"

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री रहे आदित्य ठाकरे ने शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) को चुनाव आयोग से मिले जलते हुए मशाल वाले चुनाव चिन्ह पर कहा कि उस मशाल की ही एकमात्र रोशनी होगी, जो हमारे साथ विश्वासघात करने वालों और पीठ में छुरा घोंपने के कारण पैदा हुए अंधेरे को दूर करेगी।

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई में बगावत करने वाले विधायकों ने उनके पिता उद्धव ठाकरे की अगुवाई में चल रही महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने का 'गंदा काम' किया है, जिस सरकार ने कोविड महामारी से निपटने में प्रदेश की जनता का भरपूर साथ दिया था।

आदित्य ठाकरे ने कहा, "शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी सरकार महाराष्ट्र को सुनहरे दौर में ले जा रही थी। लगभग ढाई साल के शासनकाल में महाविकास अघाड़ी सरकार ने 6.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया था और 93 फीसदी निवेश प्रस्तावों को लागू किया था।"

उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार शासन के दौरान महाराष्ट्र के लिए लाये गये बड़े निवेश को मौजूदा एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार ने दिल्ली के इशारे पर गुजरात को दे दिया। ये महाराष्ट्र की जनता के साथ अन्याय है और जनता इस अन्याय का हिसाब-किताब आने वाले चुनाव में एकनाथ शिंदे से करेगी।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे