लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन ने बिरला से सांसद निधि जारी करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि वह देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर सांसद क्षेत्र स्थानीय विकास निधि को जारी कराने के लिए कदम उठाएं ताकि सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों की मदद कर सकें।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने बिरला को पत्र लिखकर कोरोना संकट के साथ ही अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल में ‘यास’ तूफान से हुए नुकसान का भी उल्लेख किया।

उन्होंने आग्रह किया, ‘‘हालात को देखते हुए आप उचित कदम उठाएं ताकि सांसद निधि को इसके वास्तविक स्वरूप में जारी किया जा सके।’’

चौधरी ने कहा कि सभी सदस्यों को सांसद निधि की रकम निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने की जरूरत है ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के माध्यम से लोगों की मदद कर सकें।

गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की पहली लहर आने के बाद सरकार ने सांसद निधि पर दो साल के लिए रोक लगा दी थी। सांसद निधि के तहत हर सांसद को सालाना पांच करोड़ रुपये की राशि अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के वास्ते खर्च करने के लिए आवंटित होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा