लाइव न्यूज़ :

जी20 रात्रिभोज में ममता बनर्जी के शामिल होने पर बोले अधीर रंजन चौधरी- अगर वो शामिल नहीं होतीं तो आसमान नहीं गिर जाता

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 11, 2023 09:17 IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 10 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल होने पर आपत्ति जताई।

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी शुक्रवार को दिल्ली गयी थीं, जबकि अगले दिन डिनर पार्टी रखी गई थी।चौधरी ने कहा कि कई गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों ने रात्रिभोज कार्यक्रम में भाग लेने से परहेज किया लेकिन ममता बनर्जी जल्दबाजी में दिल्ली पहुंचीं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल होने के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले पर सवाल उठाया। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति पर यह तर्क देते हुए आपत्ति जताई कि इससे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ ममता का रुख कमजोर होगा।

उन्होंने कहा, "यदि वह रात्रिभोज में शामिल नहीं होती तो कुछ नहीं होता। आसमान नहीं गिरेगा। महाभारत अशुद्ध नहीं होता। कुरान अशुद्ध नहीं होता।" प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि क्या तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के कार्यक्रम में भाग लेने का कोई अन्य कारण था। चौधरी ने कहा, "खाने की मेज पर बंगाल की मुख्यमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी थे!"

बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली गयी थीं, जबकि अगले दिन डिनर पार्टी रखी गई थी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी उड़ान शनिवार के लिए निर्धारित थी, लेकिन दिल्ली और उसके आसपास उड़ान संचालन के नियमों के कारण इसे शुक्रवार दोपहर के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था। चौधरी ने यह भी कहा कि कई गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों ने रात्रिभोज कार्यक्रम में भाग लेने से परहेज किया लेकिन ममता बनर्जी जल्दबाजी में दिल्ली पहुंचीं।

उन्होंने कहा, "देश के कई मुख्यमंत्रियों ने रात्रि भोज के निमंत्रण का बहिष्कार किया है। संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है। यह कैसा आकर्षण था कि वह पहले दिल्ली पहुंच गयीं।" बिहार के नीतीश कुमार, झारखंड के हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी विपक्षी दलों के राज्य नेताओं में से थे, जिन्होंने इस भव्य कार्यक्रम में भाग लिया।

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के अशोक गहलोत, ओडिशा के नवीन पटनायक और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल विपक्षी दलों के उन नेताओं में शामिल थे जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीममता बनर्जीपश्चिम बंगालजी20द्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम