Adhir Chowdhury Statement: मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल): कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने तमिलनाडु में नई सरकार के गठन पर कहा, "नियमों के मुताबिक राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी को बुलाना चाहिए। अगर राज्यपाल बुलाने से पहले ही संख्या पूछे तो ये ठीक नहीं है।" सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या की घटना पर उन्होंने कहा, "बंगाल में जो घटना घटी है जल्द से जल्द इसके पीछे के राज को खोलना चाहिए।"
मुर्शिदाबाद: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा, "बंगाल में कानून की हालत देखिए, यहां गुंडागर्दी कोई नई बात नहीं है। दरिंदों के पनपने के लिए यह सबसे अच्छी जगह मानी जाती है, चुनाव के नतीजों के बाद जब लोग शांति की उम्मीद कर रहे थे तब भी हम खून-खराबा होते देख रहे हैं। नई सरकार को यह देखना चाहिए, भाजपा की ओर से यह भरोसा दिलाया गया था कि बंगाल में भय का माहौल नहीं रहेगा... लेकिन बंगाल भाजपा के कद्दावर नेता के PA की ही हत्या हो जाती है, इसका मतलब है कि बंगाल जहां था वहीं है। सरकार बदली लेकिन हालात नहीं बदले...दोषी को सख्त से सख्त सज़ा हो और सभी को पता होना चाहिए कि दरिंदे किस पार्टी से है। यह बहुत दर्दनाक घटना है, अपराधी को सज़ा होनी चाहिए। मामले की जांच होनी चाहिए।"