अभिनेता रजत बेदी ने अपनी कार से व्यक्ति को मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Published: September 7, 2021 02:57 PM2021-09-07T14:57:26+5:302021-09-07T14:57:26+5:30

Actor Rajat Bedi hits a man with his car, FIR registered | अभिनेता रजत बेदी ने अपनी कार से व्यक्ति को मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

अभिनेता रजत बेदी ने अपनी कार से व्यक्ति को मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

मुंबई, सात सितंबर अंधेरी में पैदल चल रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी कार से टक्कर मारने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सोमवार शाम को अंधेरी इलाके में एक मंदिर के पास हुई जब अभिनेता अपने घर जा रहे थे। अधिकारी ने कहा कि पैदल जा रहा राहगीर नशे की हालत में था और वह अचानक सड़क के बीच में आ गया और बेदी की कार ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता ने घायल व्यक्ति को पास के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और डी एन नगर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी।

घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Actor Rajat Bedi hits a man with his car, FIR registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे