लाइव न्यूज़ :

शामली में पटाखों के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, पांच क्विंटल बारूद बरामद; दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:46 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, तीन अक्टूबर दिवाली से पहले पटाखों के अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक गांव में छापा मारा और पांच क्विंटल बारूद और बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए।

एक अधिकारी ने बताया कि कैराना थाना क्षेत्र के मावी गांव में मारे गए छापे के दौरान दो व्यक्तियों अनुज कुमार और गुलशन को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए पटाखों में 24 कार्टन फुलझड़ियां और चार कार्टन बम शामिल हैं। एक अक्टूबर को एक इमारत में आग लग गई थी जहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।

इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और इतने ही जख्मी हो गए थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि शामली पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में इमारत के दो मालिकों समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब