स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 14:44 IST2020-12-17T14:44:33+5:302020-12-17T14:44:33+5:30

Accused of pressuring a woman to have immoral relations by calling herself a policeman, arrested | स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोपी गिरफ्तार

स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), 17 दिसंबर गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि एक महिला ने बादलपुर थाना पुलिस में शिकायत की थी कि दुजाना गांव का रहने वाला अंकित उस पर अनैतिक संबंध बनाने के लिए कथित रूप से दबाव बना रहा है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति को कुछ दिन पूर्व गांजा बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

महिला ने आरोप लगाया कि अंकित ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

डीसीपी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तथा अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अंकित पुलिसकर्मी नहीं है। इससे पूर्व वह गांजा बेचने के मामले में जेल जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused of pressuring a woman to have immoral relations by calling herself a policeman, arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे