लाइव न्यूज़ :

चार वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:17 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चार वर्षीय बालिका से कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालिका से कथित बलात्कार के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार जलधारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची की मां ने 14 अगस्त को थाने में बच्ची से बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची की मां ने पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया था कि बच्ची जब सो रही थी तभी आरोपी युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की और सोमवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे