लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 58 गायों को जहर देकर मारने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:18 IST

Open in App

नोएडा, 30 अक्टूबर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव खोदना खुर्द में रहने वाले एक व्यक्ति की 58 गायों को जहर देकर मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित के यहां पूर्व में नौकरी करता था। नौकरी से निकाले जाने की वजह से उसने गोवंश को जहर देकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि गांव खोदना खुर्द में रहने वाले ओमवीर नागर की डेरी है, जहां उन्होंने गाय पाल रखी है। उन्होंने बताया कि ओमवीर नागर की 58 गाय पांच दिनों में संदिग्ध अवस्था में मर गईं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर जांच करवाया तो पता चला कि गायों की मौत जहर खाने से हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को ओमवीर नागर के पुराने नौकर धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि धर्मेंद्र नशे का आदी है, जिसकी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने गायों को पानी पिलाने वाली हौदी में जहर मिला दिया, जिसकी वजह से जहर मिला पानी पीने से गायों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'