लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा : नेपाल जा रहे तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 12, 2020 09:46 IST

Open in App

मथुरा, 12 नवंबर यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात तेज रफ्तार अर्टिगा कार के आगे चल रहे कैंटर से टकराने से उसमें बैठी एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार सवार दिल्ली से नेपाल जा रहे थे और यह हादसा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ।

पुलिस ने बताया यह हादसा रात करीब साढ़े बारह बजे तब हुआ, जब गाड़ी बलदेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के 137 किलोमीटर निशान से गुजर रही थी।

उन्होंने बताया कि नोएडा की तरफ से आ रही अर्टिगा कार आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी, जिससे अर्टिगा में सवार नेपाल के सोमाली बड़ा निवासी पवन कुमारी पांडेय उर्फ लक्ष्मी (27 वर्ष) व दो अन्य पुरुषों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ निवासी कार चालक प्रवेश, ममता, प्रकाश, गोविंद, और यम बहादुर सहित करीब आधा दर्जन लोग हादसे में घायल हुए हैं।

प्रभारी निरीक्षक एस तोमर ने बताया, ‘‘सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों में से केवल एक महिला पवन कुमारी पाण्डेय की पहचान हो पाई है। दो पुरुषों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ घायलों में ममता और प्रकाश नेपाल के सोमाली वड़ा निवासी हैं। अन्य घायल बेहोशी की हालत में होने के कारण कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।’’

तोमर ने बताया कि मृतक पवन कुमारी पांडेय गुरुग्राम में रहती हैं और तीन महीने पहले ही उसकी सगाई गुरुग्राम निवासी राम प्रसाद पांडेय से हुई थी।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रामप्रसाद ने ही पुलिस को बताया कि ये सभी किराए की कार से दिल्ली के लाजपत नगर से नेपाल के सोमाली वड़ा जा रहे थे और उन्होंने ही तीन लोगों की पहचान की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'