हादसा: जम्मू शहर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग चार की मौत, 14 जख्मी
By सुरेश एस डुग्गर | Published: March 14, 2022 09:03 PM2022-03-14T21:03:04+5:302022-03-14T21:29:14+5:30
जानकारी के अनुसार, आग से 14 से अधिक लोग झुलसे गए जबकि चार लोगों की हालत काफी गंभीर है। इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया है।
जम्मू: जम्मू शहर के रेजीडेंसी रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट से आग लग गई। जिसमें जानकारी के अनुसार, आग से 14 से अधिक लोग झुलसे गए जबकि चार लोगों की हालत काफी गंभीर है। इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
An ex-gratia of Rs 5 Lakh each to be given to the families of the deceased in Jammu LPG Cylinder blast incident. Ex gratia of Rs 1 Lakh to be given to the seriously injured and Rs 25,000 to those with minor injuries: Jammu & Kashmir LG Manoj Sinha pic.twitter.com/HoJTrQO9db
— ANI (@ANI) March 14, 2022
आसपास रहने वाले लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया है। घायलों को बख्शी नगर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आरंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में झुलसे सभी घायल पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना के तुरंत बाद जम्मू के डिप्टी कमिश्नर डॉ अंशुल गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।