लाइव न्यूज़ :

बिहार: महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा में हादसा, हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 3 की मौत, कई घायल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 22, 2023 15:48 IST

बिहार में शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर गांव में सोमवार की सुबह महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आने से 8 लोग झुलस गए, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपांच लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार रसलपुर में 9 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पटना: बिहार में शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर गांव में सोमवार की सुबह महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आने से 8 लोग झुलस गए, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार रसलपुर में 9 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 

इस यज्ञ को लेकर आज 501 कन्याएं कलश यात्रा लेकर निकली थी। कन्याओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। इस दौरान कलश यात्रा का भ्रमण गांव भर में होना था। खेत से रथ और कलश यात्रा को निकाली गई थी। इसी दौरान एक हाई टेंशन तार नजदीक लटका हुआ था, जिसमें रथ पर निकला त्रिशूल उसके संपर्क में आ गया और रथ पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए। 

करीब 8 लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए, जिसमें 30 वर्षीय भोले शंकर, 26 वर्षीय वीरू कुमार और 25 वर्षीय राजू कुमार अति गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाए गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

महायज्ञ की खुशी मातम में बदल गई है। वहीं सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप