लाइव न्यूज़ :

पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर में छत्तीसगढ़ में 11 लोगों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती; सीएम बघेल ने ट्वीट कर दिया ये निर्देश

By अनिल शर्मा | Updated: February 24, 2023 08:55 IST

बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में बीती रात पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में कई लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसा बीती रात बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में हुआ।

छत्तीसगढ़ः यहां के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में बीती रात पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। भाटापारा के एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने यह जानकारी दी है। हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया। 

उन्होंने ट्वीट कियाः  बलौदाबाजार - भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे। जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था किमौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सिमगा क्षेत्र में खिलोरा गांव के रहने वाले लोग पिकअप वैन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ​अर्जुनी गांव गए थे और वहां से लौटते समय खमरिया गांव के पास उनका वाहन ट्रक से टकरा गया। 

इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :छत्तीसगढ़सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप