लाइव न्यूज़ :

नवंबर में दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान : आईएमडी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि नवंबर में दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान लंबी अवधि के औसत से 122 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘दक्षिण भारत (तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक) में नवंबर के लिए बारिश सामान्य से अधिक (लंबी अवधि के औसत का 122 प्रतिशत से ज्यादा) होने का अनुमान है।’’

वर्ष 1961-2010 के दौरान एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर नवंबर में दक्षिण भारत में वर्षा की लंबी अवधि का औसत (एलपीए) लगभग 117.46 मिमी है। वहीं, 25 अक्टूबर से शुरू हुए पूर्वोत्तर मॉनसून के कारण केरल में भारी बारिश हुई है। अक्टूबर में राज्य में 589.9 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद से महीने में सबसे अधिक है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि दक्षिण भारत, विशेषकर केरल में 11 नवंबर तक बारिश जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में इस साल सितंबर और अक्टूबर के दौरान अत्यंत भारी वर्षा की 125 घटनाएं दर्ज की गईं, जो पांच वर्षों में सबसे अधिक है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की देर से वापसी और सामान्य से अधिक निम्न दबाव प्रणाली इसके प्रमुख कारण है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक देश में सितंबर में अत्यधिक भारी बारिश की 89 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 61, वर्ष 2019 में 59, वर्ष 2018 में 44 और 2017 में 29 घटनाएं हुई। इस साल अक्टूबर में 36 ऐसी घटनाएं हुई, जबकि 2020 में इसी अवधि में 10 की तुलना में 2019 में 16, वर्ष 2018 में 17 और 2017 में 12 घटनाएं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'