लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कट्टरपंथ और उदारवाद के बीच युद्ध है: किंग अब्दुल्ला द्वितीय

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 1, 2018 16:14 IST

जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने कहा, "जो भी समाचारों में सुना जाता है और धर्म के बारे में दिखाया जाता है, वह लोगों को विभाजित करता है।"

Open in App

नई दिल्ली, 1 मार्च: जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने गुरुवार को कहा कि आतंक के खिलाफ वैश्विक लड़ाई विभिन्न धर्मों के बीच की लड़ाई नहीं बल्कि उदारवाद और उग्रवाद के बीच की लड़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 'इस्लामिक हेरिटेज : प्रोमोटिंग अंडरस्टैंडिंग एंड मॉडरेशन' विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, "आतंक के खिलाफ आज का वैश्विक युद्ध विभिन्न धर्मो और लोगों के बीच की लड़ाई नहीं है। यह उग्रवाद, नफरत और हिंसा के खिलाफ सभी विश्वासों और समुदायों के उदारवादियों की लड़ाई है।"

राजा ने कहा, "जो भी समाचारों में सुना जाता है और धर्म के बारे में दिखाया जाता है, वह लोगों को विभाजित करता है।" उन्होंने कहा कि दुनिया भर में दूसरों को जाने बिना विभिन्न समूह अविश्वास फैला रहे हैं। राजा ने कहा, "इस तरह की नफरत भरी विचारधारा ईश्वर के शब्द को बिगाड़ रही है ताकि संघर्षो को भड़काया जा सके और अपराधों व आतंक को सही साबित किया जा सके।"उन्होंने कहा, "हमें इन चीजों को गंभीरता से लेने की जरूरत है..उन्हें मानवता द्वारा बनाए गए विश्वास से हमारा ध्यान कभी भी भटाकने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि आस्था व विश्वास ने भारत और जॉर्डन जैसे देशों को प्रेरित किया है जहां विभिन्न धार्मिक और जातीय समूह एक साथ रहते हैं। उन्होंने कहा, "यह विश्वास ही है जो विभिन्न सभ्यताओं को साथ लाता है। दुनिया भर के करोड़ों मुस्लिम और गैर मुस्लिम दया, अनुकंपा, उदारता के मूल्य साझा करते हैं।" जॉर्डन के राजा ने कहा, "यही मूल्य हमें आगामी भविष्य में काम करने के लिए एक साथ लाए हैं।

टॅग्स :इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक