लाइव न्यूज़ :

अब्दुल जब्बार का लंबी बीमारी के बाद निधन, भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए थे मसीहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 08:31 IST

गुरुवार को सीएम कमलनाथ ने घोषणा की थी कि भोपाल त्रासदी के पीड़ितों के लिए काम करने वाले अब्दुल जब्बार के इलाज का खर्च मप्र सरकार वहन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजब्बार पिछले कुछ समय से बीमार चले रहे थे और इलाज के लिये एक अस्पताल में भर्ती थे।‘भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन’ लगभग तीन दशक से भोपाल गैस कांड के जीवित बचे लोगों के हित में काम कर रहा है।

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले अब्दुल जब्बार का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह भोपाल गैस पीड़ितों के हित में काम करने वाले एनजीओ के संयोजक थे। इलाज के लिए उन्हें भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत से चंद घंटे पहले ही मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल गैस पीड़ितों के हित में काम करने वाले एनजीओ के संयोजक अब्दुल जब्बार का चिकित्सा खर्च वहन करने की घोषणा की थी। 

जब्बार पिछले कुछ समय से बीमार चले रहे थे और इलाज के लिये एक अस्पताल में भर्ती थे। जब्बार द्वारा बनाया गया गैर सरकारी संगठन ‘भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन’ लगभग तीन दशक से भोपाल गैस कांड के जीवित बचे लोगों के हित में काम कर रहा है। जब्बार इसके संयोजक थे। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था, “भोपाल गैस त्रासदी के बाद हजारों पीड़ितों के हितों के लिये सतत संघर्ष करने वाले अब्दुल जब्बार भाई का हाल ही में बीमार होने पर चल रहे इलाज का सारा खर्च सरकार ने वहन किया, और आगे भी सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी, उनके साथी चिंतित न हो। वे शीघ्र स्वस्थ हो, ऐसी ईश्वर से कामना।” लेकिन घोषणा के बाद कोई सरकारी मदद उन तक पहुंचती उससे पहले ही उनकी सांसें उखड़ गईं।

गौरतलब है कि दो दिसंबर 1984 की रात भोपाल की यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री से जहरीली मिथाइल आइसोसाएनेट गैस लीक हुई जिसने हजारों लोगों की जान ले ली। भोपाल शहर में त्रासदी के निशान अब तक देखे जा सकते हैं।

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं