लाइव न्यूज़ :

आप की गुजरात इकाई के प्रमुख का पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, जमानत मिली

By भाषा | Updated: February 9, 2021 22:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ फरवरी अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को नियमित जमानत प्रदान कर दी। इटालिया ने गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने और एक जनसभा के दौरान झगड़े से संबंधित मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। उस कार्यक्रम में दिल्ली से आप विधायक आतिशी शामिल हुई थीं।

इटालिया को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर बी मार्फतिया की अदालत द्वारा 10,000 रुपये के मुचलके पर नियमित जमानत प्रदान की गई।

आप की विधिक इकाई प्रमुख प्रणव ठक्कर ने कहा कि अहमदबाद में गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस थाने में इटालिया और तीन अन्य के खिलाफ पिछले महीने एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 332, 143, 146 और 188 तहत दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला जनसभा में पुलिस के साथ कथित झगड़े के बाद दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि आप ने सभा आयोजित करने के लिए पुलिस से अनुमति ली थी।

तीन अन्य आरोपियों ने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और उन्हें अदालत ने जमानत दे दी थी।

इटालिया की अग्रिम जमानत याचिका एक सत्र अदालत ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

ठक्कर ने कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद इटालिया ने मंगलवार सुबह अहमदाबाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें मेट्रोपोलिटन अदालत में पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा