लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Results 2022: भगवंत मान ने नतीजों को लेकर बादल, चन्नी और सिद्धू पर कसा तीखा तंज, जानें क्या बोले AAP नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 14:30 IST

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। विपक्षी दलों के नेताओं ने मेरा और अरविंद केजरीवाल का काफी अपमान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमान ने कहा, विपक्ष के लोगों ने मेरा मजाक उड़ा थाआप नेता ने कहा, पार्टी ने पंजाब में सपड़ा साफ कर दियामान ने सीएम चन्नी, सिद्ध और बादल पर कसा तीखा तंज

Punjab Election Results 2022: पंजाब चुनाव परिणाम को लेकर आ रहे रुझानों के अनुसार, यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में भगवंत मान को अपना सीएम कैंडीडेट घोषित किया है। वे धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ जीत रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की सरकार में मान राज्य के अगले सीएम होंगे।

इस मौके पर भगवंत मान ने पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा किया है और शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेता सुखबीर सिंह बाद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा तंज कसा है।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। विपक्षी दलों के नेताओं ने मेरा और अरविंद केजरीवाल का अब काफी अपमान किया है। सुखबीर एस बादल जलालाबाद हार गए, कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला हार गए, सिद्धू और मजीठिया भी हार गए, चन्नी अपनी दोनों सीटें हार गए। 

संगरूर में पार्टी कार्यक्रम में उन्होंने कहा, बड़े बादल साहिब हारे हैं, सुखबीर (बादल) जलालाबाद से हारे हैं, कैप्टन पटियाला से हारे हैं, सिद्धू और मजीठिया भी हारे हैं, चन्नी दोनों सीटों पर हारे हैं। उन्होंने कहा, पंजाब में पार्टी ने सूपड़ा साफ कर दिया है।

बता दें कि राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था और आज उस चुनाव के नतीजे आए हैं। आम आदमी पार्टी यहां प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी यहां 92 सीटों पर आगे है। इनमें से वह 14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है। जबकि अकाली दल 3 सीटों पर आगे हैं। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मानAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल