लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर भाजपा के खिलाफ आप करेगी कानूनी कार्रवाई: सिसोदिया

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी आप नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित तौर पर छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को लेकर भाजपा के विरूद्ध उनकी पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने एक वीडियो डाला था और दावा किया था कि केजरीवाल ने तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया है।

सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा जानती है कि केजरीवाल विश्वसनीयता वाले एकमात्र नेता हैं, इसलिए उसने लोगों के बीच गलत धारणा फैलाने के लिए उनके साक्षात्कार को तोड़मरोड़ कर उसका इस्तेमाल किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल के लंबे साक्षात्कार को चुनिंदा ढंग से संपादित करके और कुछ स्थानों पर फर्जी कथन डालकर वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गयी। आम आदमी पार्टी भाजपा की ऐसी तिकड़मबाजी नहीं चलने देगी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।’’

सिसोदिया ने दावा किया कि चूंकि भाजपा किसानों के विरूद्ध ‘‘अपने सभी तिकड़मों में विफल हो गयी’’, इसलिए उसने केजरीवाल की लोकप्रियता के विरूद्ध साजिश रची।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें भाजपा के तिकड़मों पर दया आती है क्योंकि केंद्र और कई राज्यों में अपनी सरकार होने के बाद भी भाजपा लोगों का विश्वास गंवा चुकी है, इसलिए उसे कृषि कानूनों का बचाव करने के लिए केजरीवाल के वीडियो में छेड़छाड़ करके उसका इस्तेमाल करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग