लाइव न्यूज़ :

विद्युत (संशोधन) विधेयक का संसद में विरोध करेगी आप : संजय सिंह

By भाषा | Updated: July 18, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई संसद का मॉनसून सत्र आरंभ होने से एक दिन पहले रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी विद्युत (संशोधन) विधेयक का संसद में विरोध करेगी।

उन्होंने दावा किया कि यह संशोधन विधेयक कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है।

सिंह ने दावा किया, ‘‘सरकार ने किसानों से वादा किया था कि वह सदन में यह विधेयक नहीं लाएगी, लेकिन यह अब उनके साथ विश्वासघात कर रही है और इसे संसद के मॉनसून सत्र में पेश कर रही है। इस विद्युत (संशोधन) विधेयक के जरिए सरकार कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। यह विधेयक राज्य सरकार की शक्तियों को सीमित कर देगा और नागरिकों से बिजली के अत्यधिक शुल्क लिये जाएंगे। ’’

उन्होंने कहा कि आप सदन में इस विधेयक का विरोध करेगी।

विद्युत (संशोधन) विधेयक,2021 बिजली वितरण को लाइसेंस से वंचित करना चाहता है ताकि इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा पैदा करने के लिए निजी कंपनियों के लिए प्रवेश बाधा घटाई जा सके, जिससे आखिरकार उपभोक्ता विभिन्न सेवा प्रदाताओं में से किसी का चयन कर पाएंगे।

संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से आरंभ हो रहा है और यह 13 अगस्त को संपन्न होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम