राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का करेगी समर्थन

By रुस्तम राणा | Published: July 16, 2022 02:12 PM2022-07-16T14:12:51+5:302022-07-16T14:12:51+5:30

AAP के अलावा सिन्हा को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति और पश्चिम बंगाल की उनकी समकक्ष ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

AAP To Support Opposition Candidate Yashwant Sinha For President | राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का करेगी समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का करेगी समर्थन

Highlightsराष्ट्रपति पद के लिए मतदान सोमवार को होगा और मतगणना 21 जुलाई कोराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं सिन्हा

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। शनिवार को आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन हम यशवंत सिन्हा को समर्थन करेंगे। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। 

आम आदमी पार्टी के अलावा सिन्हा को 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति और पश्चिम बंगाल की उनकी समकक्ष ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। वे भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा चुने गए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए मतदान सोमवार को होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी। आम आदमी पार्टी एकमात्र गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेसी संगठन है जिसकी दो राज्यों - दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं। इसमें दिल्ली के तीन सहित दोनों राज्यों के 10 राज्यसभा सांसद हैं। साथ ही, पार्टी के पास पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो सहित कुल 156 विधायक हैं।

वहीं बीजद, वाईएसआर-सीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, तेदेपा, जेडीएस, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना जैसे कुछ क्षेत्रीय दलों का समर्थन मिलने के बाद मुर्मू का वोट शेयर पहले ही 60 प्रतिशत को पार कर चुका है। उनके नामांकन के समय यह लगभग 50 प्रतिशत था। 64 वर्षीय मुर्मू, निर्वाचित होने पर, भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

Web Title: AAP To Support Opposition Candidate Yashwant Sinha For President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे