लाइव न्यूज़ :

कंझावला कार दुर्घटना मामले पर AAP का आरोप- भाजपा नेता है आरोपी, इस वजह से पर्दा डालने की कोशिश कर रही दिल्ली पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 2, 2023 15:38 IST

दिल्ली में रविवार को एक महिला की स्कूटी को बलेनो कार ने टक्कर मार दी और उसके नग्न शरीर को दिल्ली के सुल्तानपुरी के आसपास घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि दिल्ली कार दुर्घटना मामले में आरोपी मनोज मित्तल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता है।आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मित्तल की तस्वीर वाला एक होर्डिंग स्थानीय पुलिस स्टेशन के बाहर लटका हुआ है।राजधानी के कंझावला इलाके में मारुति बलेनो कार में सवार पांच लोगों को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली कार दुर्घटना मामले में आरोपी मनोज मित्तल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता है। एक संवाददाता सम्मेलन में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मित्तल की तस्वीर वाला एक होर्डिंग स्थानीय पुलिस स्टेशन के बाहर लटका हुआ है, जहां वह और उनके अन्य दोस्त वर्तमान में बंद हैं। 

उनकी टिप्पणी रविवार को बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में स्कूटी पर सवार एक 20 वर्षीय महिला को एक कार से टक्कर मारने और करीब चार किलोमीटर तक घसीटने के बाद आई है। राजधानी के कंझावला इलाके में मारुति बलेनो कार में सवार पांच लोगों को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। भारद्वाज ने कहा, "पुलिस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है क्योंकि अपराधियों में से एक भाजपा सदस्य है। डीसीपी ये कहते हुए मामले को कवर कर रहे हैं कि कार में संगीत इतना तेज था कि अपराधियों को ध्यान नहीं आया कि एक लड़की उनकी कार में फंसी हुई है।"

उन्होंने कहा कि आरोपी की कार के नीचे खींची गई महिला नग्न पाई गई और मांग की कि पुलिस इस बात की जांच करे कि क्या उसके साथ भी बलात्कार हुआ था। भारद्वाज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर होर्डिंग की एक तस्वीर भी साझा की। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा, "यह कैसे संभव है कि जब उसका शव बरामद किया गया तो उसके कपड़े गायब थे? इस मामले की जांच होनी चाहिए।"

आप नेता ने यह भी कहा कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। हालांकि, दिल्ली भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख हरीश खुराना ने कहा कि पुलिस ने पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। पुलिस ने कहा कि आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कंझावला कांड को लेकर उन्होंने एलजी सक्सेना से बात की है। केजरीवाल ने कहा, "उनसे दोषियों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया, उनके खिलाफ आईपीसी की सख्त से सख्त धाराएं लगाई जानी चाहिए। अगर उनके उच्च राजनीतिक संबंध हैं तो भी कोई नरमी नहीं दिखानी चाहिए।"

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत