लाइव न्यूज़ :

AAP MLA Meeting Highlights: पंजाब में मुख्यमंत्री बदलेगी आप? जानिए भगवंत मान ने क्या कहा?, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 11, 2025 18:12 IST

AAP MLA Meeting Highlights: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कपूरथला हाउस से रवाना हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमान से दावे के बारे में पूछा गया तो मुस्कुराते हुए कहा कि कहने दीजिए।पंजाब के सभी विधायकों के अलावा पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।भगवंत मान को अक्षम बताकर उन्हें सीएम पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज उस सवाल को हंसी में उड़ा दिया कि क्या दिल्ली में आप की हार और पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की अपनी सीट पर हार के बाद उन्हें शीर्ष पद पर बदला जा सकता है। मान ने दिल्ली में आप की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और पंजाब के सभी विधायकों के अलावा पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया था कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में मान की जगह खुद लेने की कोशिश कर रहे थे। मान से दावे के बारे में पूछा गया तो मुस्कुराते हुए कहा कि कहने दीजिए।

राजौरी गार्डन से नवनिर्वाचित विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो में दावा किया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक मान को "अक्षम" बताकर उन्हें हटाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के विधायकों की एक बैठक बुलाई थी। रिपोर्टों से पता चलता है कि वह भगवंत मान को अक्षम बताकर उन्हें सीएम पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

वह महिलाओं को 1,000 रुपये देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे। नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने में असफल रहे और पंजाब की स्थिति खराब कर दी। वह सारी विफलता भगवंत मान पर डालना चाहते हैं। वह आप पंजाब के विधायकों को यह कह रहे हैं कि केजरीवाल एक 'अच्छे आदमी' हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक यहां आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए थे। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है, चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का, हम वहां काम कर रहे हैं।

हमें इसमें और भी तेजी लानी है। हार-जीत होती रहती है, हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे। हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है, हम धर्म, गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे।

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा, उसके लिए आज चर्चा हुई। दिल्ली की हार पर मंथन हुआ है। दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है। विपक्ष में बैठाया है ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें...सभी विधायक एकजुट हैं।

AAP पंजाब अध्यक्ष एवं पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के कई नेताओं ने दिल्ली चुनाव के दौरान बहुत मेहनत की। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने सबको धन्यवाद दिया। केजरीवाल हर 4-6 महीने में पंजाब से हम सभी को बुलाते हैं और बैठक करते हैं। हमने पंजाब में दिल्ली मॉडल को दोहराया है। हमने इस बात पर चर्चा की कि हम अपने मॉडल को जमीनी स्तर तक और कैसे ले जा सकते हैं।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दिल्ली के चुनाव के बाद AAP की पंजाब इकाई दिल्ली आई थी। अरविंद केजरीवाल ने सभी का धन्यवाद किया। आने वाले 2 साल में पंजाब में और कैसे काम तेज करना है, उसपर चर्चा हुई...हम और काम करेंगे और पूरे देश में AAP का विस्तार होगा।

पाला बदलना कांग्रेस की संस्कृति रहा है : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई में असंतोष की अटकलों को खारिज किया और कहा कि कांग्रेस नेताओं का पार्टी बदलने का इतिहास रहा है जबकि आप नेता समर्पित रहते हैं। मान ने कहा, ‘‘पाला बदलना कांग्रेस की संस्कृति है; वे दूसरों के बारे में बात करते हैं लेकिन अपनी चिंता नहीं करते।

मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाजवा वर्षों से ऐसे दावे करते रहे हैं, उन्हें यह कहने दीजिए।’’ कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल में दावा किया था कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के 30 से अधिक विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और पाला बदल सकते हैं।

बाजवा ने कहा था कि इन विधायकों को एहसास हो गया है कि आप के साथ रहना लंबे समय में राजनीतिक रूप से फायदेमंद नहीं हो सकता। कांग्रेस नेता के दावों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा, ‘‘बाजवा यह बात कहते रहे हैं। उन्हें हमारे विधायकों की गिनती नहीं करनी चाहिए बल्कि यह देखना चाहिए कि दिल्ली में कांग्रेस के कितने विधायक हैं।’’

मान ने कहा कि आप नेता ‘‘बिना किसी लालच के समर्पित’’ नेता हैं। मुख्यमंत्री मान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक किए जाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद हुई, जिससे इसकी पंजाब इकाई में अस्थिरता की अटकलें तेज हो गईं।

मान ने कहा, ‘‘वह (बाजवा) पहले भी दावे करते रहे हैं कि 20 विधायक या 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्हें कहने दीजिए। हमने राज्य के गांवों और कस्बों में लोगों के बीच जाकर अपने खून-पसीने से इस पार्टी का गठन किया है।’’ पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति ज्यादातर राज्यों से बेहतर है।

अगर ऐसा नहीं होता तो उद्योग क्यों आते? सीमावर्ती राज्य होने के नाते हमें और अधिक प्रयास करने होंगे तथा हम ऐसा कर रहे हैं।’’ मान ने अपनी सरकार के कदमों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी गारंटी से परे काम किया है। हमने 17 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं; अब लोगों को हर दिन 62 लाख रुपये की बचत होती है। हमने विधायकों के लिए कई पेंशन भी बंद कर दी हैं।

हमने ये सभी गारंटी नहीं दी थीं, लेकिन हमने उन्हें पूरा किया है।’’ शासन में सुधार के मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली मॉडल को पंजाब में भी लागू कर रहे हैं। वहां भी मोहल्ला क्लिनिक की तरह आम आदमी क्लिनिक बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ बनाए गए हैं। हम पंजाब को एक मॉडल राज्य बनाएंगे और इसे पूरे देश के सामने पेश करेंगे।

पंजाब ने पहले भी देश के विकास में योगदान दिया है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेगा।’’ महिलाओं को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता के वादे पर उन्होंने कहा, ‘‘यह आने वाले दिनों में प्रदान की जाएगी। यह जनता का पैसा है और हम उस पैसे को जनता पर ही खर्च कर रहे हैं।’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद अब पंजाब में उसकी एकमात्र राज्य सरकार है।

इन अटकलों के बीच कि केजरीवाल पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं या खाली हुई लुधियाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, आप नेताओं ने ऐसी खबरों को खारिज किया है। पंजाब की विधायक नरिंदर कौर ने भी बैठक से पहले आंतरिक असंतोष के दावों का खंडन किया और बैठक को एक नियमित रणनीति सत्र बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को हमारी पार्टी पर टिप्पणी करने के बजाय इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि उसे दिल्ली में एक भी सीट क्यों नहीं मिली।’’ इस बीच, दिल्ली चुनाव में जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला तेज कर दिया है। भाजपा नेता और पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन से नवनिर्वाचित विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में आप की हार के बावजूद पंजाब के विधायकों के साथ बैठक करने पर केजरीवाल पर कटाक्ष किया।

सिरसा ने कहा, ‘‘वह पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। जिस तरह मछली पानी के बिना नहीं रह सकती, उसी केजरीवाल सत्ता विलासिता के बिना नहीं रह सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब के लोग स्वाभिमानी हैं और उन्होंने कई लोगों के अहंकार को चूर किया है, इसलिए केजरीवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना बंद कर देना चाहिए।’’

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालभगवंत मानआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali T20: 52 गेंद, 148 रन, 8 चौके और 16 छक्के?, अभिषेक शर्मा से दहला बंगाल, 12 गेंद में फिफ्टी, मोहम्मद शमी ने 24 गेंद में लुटाए 61 रन

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें