लाइव न्यूज़ :

पंजाबः खनन माफियों के हमले से AAP विधायक अमरजीत सिंह घायल, अस्पताल में भर्ती 

By भाषा | Updated: June 22, 2018 05:09 IST

पुलिस ने बताया कि विधायक का सुरक्षाकर्मी, हेड कांस्टेबल सुखदीप सिंह को भी चोट आई है। दोनों पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला किया गया। यह घटना तब हुई है जब तीन दिन पहले मोहाली जिले में कथित तौर पर रेत खनन माफिया के सदस्यों ने वन विभाग के छह अधिकारियों पर हमला किया था जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

Open in App

रोपड़/चंडीगढ़, 22 जूनः पंजाब के रूपनगर जिले में कथित तौर पर रेत खनन माफिया के लोगों ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमला किया। आम आदमी पार्टी ने बताया कि स्थानीय विधायक पर उस समय हमला किया गया जब वह नुरपूर बेदी के समीप बेनहारा गांव में अवैध रेत खनन की रिपोर्टों की पुष्टि करने गए थे। पार्टी ने बताया कि वह अस्पताल में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि विधायक का सुरक्षाकर्मी, हेड कांस्टेबल सुखदीप सिंह को भी चोट आई है। दोनों पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला किया गया। यह घटना तब हुई है जब तीन दिन पहले मोहाली जिले में कथित तौर पर रेत खनन माफिया के सदस्यों ने वन विभाग के छह अधिकारियों पर हमला किया था जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद रूपनगर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा दो ओर लोगों की तलाश जारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रोपड़ उपायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। विपक्षी दलों ने घटना पर आक्रोश जताया है।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और आप के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि संदोआ पर खनन माफियाओं के गुंडों ने हमला किया। हालांकि, रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज बच्चन सिंह संधू ने कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि क्या यह अवैध खनन का मामला है। हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान आप विधायक की पगड़ी उछाली गई और उनके सुरक्षाकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई। संधू ने बताया कि पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि विधायक के दो सुरक्षाकर्मी उनकी रक्षा करने में विफल कैसे रहे। उन्हें पुलिस लाइंस भेज दिया गया है।

आप विधायक अपने सहयोगियों और कुछ मीडिया कर्मियों के साथ रेत खदान में गए थे। विधायक को चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर अस्पताल ले जाया गया। बाद में हेड कांस्टेबल को भी वहीं भर्ती कराया गया। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।

खैरा ने दिल्ली से चंडीगढ़ लौटते वक्त फोन पर बताया कि अगर यह निर्वाचित प्रतिनिधियों की हालत है जिन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है, तो आप आम नागरिकों के बारे में कल्पना कीजिए। शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल वी पी  सिंह बदनौर को एक ज्ञापन सौंपा। पंजाब भाजपा प्रमुख श्वेत मलित ने बाद में पत्रकारों से कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार में कानून का राज नहीं है।

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान जसविंदर सिंह गोल्डी, मनजीत सिंह और अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। ये सभी बेनहारा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक एसयूवी और 12 बोर की दो बंदूकें बरामद की गई हैं। पुलिस अभी मुख्य आरोपी अजविंदर सिंह की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि अजविंदर की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर पहले ही कई मामले चल रहे हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आम आदमी पार्टीपंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम