Gujarat Election 2022: आप ने इसुदान गढ़वी को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, जानिए उनके बारे में सबकुछ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 4, 2022 02:44 PM2022-11-04T14:44:55+5:302022-11-04T15:16:49+5:30

गुजरात में सीएम पद के लिए इसुदान गढ़वी के अलावा गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया और पार्टी महासचिव मनोज सोरठिया भी रेस में थे लेकिन इटालिया और सोरठिया की दावेदारी को दरकिनार करते हुए गढ़वी ने बाजी मार ली है।

AAP has named Isudan Gadvi as its chief ministerial candidate in Gujarat | Gujarat Election 2022: आप ने इसुदान गढ़वी को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, जानिए उनके बारे में सबकुछ

ट्विटर से साभार

Highlightsगुजरात में आप ने सीएम पद के चेहरे के तौर पर इसुदान गढ़वी के नाम की घोषणा कीआप सीएम पद के लिए इसुदान गढ़वी के अलावा गोपाल इटालिया और मनोज सोरठिया भी रेस में थेअरविंद केजरीवाल ने गुजरात सीएम चेहरे का ऐलान किया तो भगवंत मान भी साथ में थे

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक गुजरात में सीएम पद के चेहरे के तौर पर इसुदान गढ़वी पार्टी की ओर से जनता के बीच में पार्टी के लिए वोट मांगने जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक गुजरात में सीएम पद के लिए इसुदान गढ़वी के अलावा गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया और पार्टी महासचिव मनोज सोरठिया भी रेस में थे लेकिन आप प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इटालिया और सोरठिया की दावेदारी को दरकिनार करते हुए इसुदान गढ़वी पर भरोसा जताया है।

अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के सीएम चेहरे का ऐलान किया तो उस समय उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। अरविंद केरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता से मिली राय को ध्यान रखते हुए पार्टी ने फैसला किया है गया है कि इसुदान गढ़वी को गुजरात में सीएम का चेहरा बनाया जाए।

इसुदान गढ़वी ने पार्टी द्वारा अपने नाम का ऐलान सीएम पद के लिए होने के बाद अरविंद केरीवाल को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया और कहा, "मुझ पर विश्वास रख मेरे जैसे आम आदमी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सोपने के लिए में आम आदमी पार्टी, अरविन्द केजरीवाल जी और खास कर गुजरात की जनता को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हु। में वचन देता हू की जनता का सेवक बन सदैव लोकहित के काम करूंगा।"

जानकारी के मुताबिक इस साल जून में आप दामन थामने वाले इसुदान गढ़वी पेशे से पत्रकार और टीवी एंकर रहे हैं। आप द्वारा सीएम पद के गुजरात की जनता के बीच कराये गये सर्वेक्षण में गढ़वी को 73 फीसदी वोट मिले हैं। मालूम हो इससे पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में इसी तरह का प्रयोग किया था और भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था।

मालूम हो कि गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव अगले महीने दो चरणों में संपन्न होंगे। इसमें से पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को तय हुआ है। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

Web Title: AAP has named Isudan Gadvi as its chief ministerial candidate in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे