लाइव न्यूज़ :

पंजाब फतेह के बाद, अगले साल बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, आलाकमान ने दिए निर्देश

By रुस्तम राणा | Updated: March 14, 2022 16:18 IST

पश्चिम बंगाल के पार्टी के प्रभारी संजय बसु ने मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी पश्चिम बंगाल में 2023 का पंचायत चुनाव लड़ेगी। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर इसकी स्थानीय इकाई ने पहले ही अपना अभियान शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने 13 मार्च को कोलकाता में एक रैली भी कीपार्टी आलाकमान ने यहां पंचायत चुनाव के लड़ने के दिए निर्देश

कोलकाता: पंजाब फतेह के बाद आम आदमी पार्टी विभिन्न राज्यों के आगामी चुनावों में अपनी ताल ठोकते हुए नजर आएगी। सोमवार को आप पार्टी ऐलान किया है कि वह अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव में भी अपनी ताल ठोकेगी।

पश्चिम बंगाल के पार्टी के प्रभारी संजय बसु ने मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी पश्चिम बंगाल में 2023 का पंचायत चुनाव लड़ेगी। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर इसकी स्थानीय इकाई ने पहले ही अपना अभियान शुरू कर दिया है। आप ने 13 मार्च को कोलकाता में एक रैली भी की है।

पार्टी ने हाल ही में पंजाब, उत्तराखंड, यूपी और गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ा था। जहां पार्टी ने पंजाब में प्रचंड जीत दर्ज की है। राज्य की 117 सीटों में से 92 सीटों में जीत हासिल की है। हालांकि यूपी और उत्तराखंड में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलीं, लेकिन गोवा में वह 2 सीटें जीतने में सफल रही है। 

आम आदमी पार्टी की निगाहें हिमाचल प्रदेश के आगामी चुनाव पर भी हैं। इसी के चलते शनिवार को शिमला में आम आदमी पार्टी के द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया था। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शामिल हुए। 

रोड शो के दौरान शिमला में दिल्ली के मंत्री ने कहा, हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में आप सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था यहां खराब स्थिति में है। उन्होंने कहा, पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :Aam Aadmi PartyWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर