लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, दिल्ली और पंजाब जैसी सुविधाएं देने का वादा किया

By शिवेंद्र राय | Updated: February 5, 2023 15:09 IST

पहले पंजाब में मिली अभूतपूर्व सफलता और गुजरात में अच्छे प्रदर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। आप ने गुजरात में भले ही पांच सीटें जीती हों लेकिन 39 सीटें ऐसी थी जहां पार्टी ने कांग्रेस को सीधी टक्कर दी और कांग्रेस की हार की वजह भी बनी। अब आप की नजरें राजस्थान और मध्यप्रदेश पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेगी आम आदमी पार्टीराज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आपलोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए आप ने नंबर भी जारी किया है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि पार्टी इस साल के अंत तक होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में राज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए आप ने नंबर भी जारी किया है जिस पर मिस्ड काल करके कोई भी पार्टी की सदस्यता ले सकता है। 

सभी 230 सीटों पर चुनाव घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मध्यप्रदेश में लोगों को वो सारी सुविधाएं दी जाएंगी जो दिल्ली और पंजाब के लोगों को दी जा रही है। आम आदमी पार्टी संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने चुनाव लड़ने का एलान करते हुए कहा, "संविदा कर्मियों को पक्का करना मध्य प्रदेश में AAP का बड़ा मुद्दा होगा। हम यहां भी वो सुविधाएं फ्री में देंगे जो दिल्ली और पंजाब में दे रहे हैं। चुनाव में वक्त तो कम है लेकिन चुनाव जनता लड़ेगी। जनता चुनाव लड़ाएगी और उसके लिए समय पर्याप्त है।" 

राजस्थान में चुनाव लड़ने की घोषणा पहले हो चुकी है

राजस्थान में विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है और इसके लिए भी आम आदमी पार्टी  ने कमर कस ली है। पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। राजस्थान में आप ने एक मजबूत टीम बनाई है और पार्टी डोर-टू-डोर कैंपेन कर रही है। इसकी शुरुआत जयपुर से कर दी गई है। 

बता दें कि पहले पंजाब में मिली अभूतपूर्व सफलता और गुजरात में अच्छे प्रदर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। आप ने गुजरात में भले ही पांच सीटें जीती हों लेकिन 39 सीटें ऐसी थी जहां पार्टी ने कांग्रेस को सीधी टक्कर दी और कांग्रेस की हार की वजह भी बनी। 

यही वजह है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने उत्साह दिखाते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भी भाग लेने की घोषणा करते हुए कहा कि भारत में दो तरह की राजनीति हो रही है। एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक। हम सकारात्मक राजनीति करेंगे क्योंकि राजस्थान की जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य की बहुत जरूरत है।  

टॅग्स :आम आदमी पार्टीमध्य प्रदेशविधानसभा चुनाव 2023अरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी