लाइव न्यूज़ :

पंजाब में आम आदमी पार्टी के पास कोई चेहरा नहीं है: अमरिन्दर सिंह

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) का कोई चेहरा नहीं है और यहां अगली सरकार बनाने की उसकी महत्वाकांक्षा ''कभी न पूरा होने वाला सपना'' है।

सिंह ने यह भी कहा कि 'आप' पंजाब में बाहरी है और जब तक वह राज्य की जमीनी हकीकत से कटी रहेगी, तब तक उसका हाल ऐसा ही रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''पंजाब में विधानसभा चुनाव में एक केवल एक साल बचा है लेकिन आम आदमी पार्टी निगम चुनाव के अभियान तक के लिये चेहरा नहीं ढूंढ पाई है और चुनाव के लिये दिल्ली से ऐसे लोगों को ला रही है जिनका पंजाब से कोई वास्ता नहीं है। अब वे दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिये ऐसे व्यक्ति को लेकर आएंगे जो पंजाब का गौरव होगा। ''

सिंह ने यहां एक बयान में कहा, ''राज्य में शासन करने की आप की मंशा एक ऐसे सपने की तरह है जो कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि पंजाब में पार्टी के पास कोई चेहरा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा