लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र में अवैध बालू खनन होने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार दिसंबर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन किया जा रहा है। चड्ढा ने चमकौर साहिब के एक गांव जिन्दापुर के औचक दौरे के बाद यह बयान दिया।

आम आदमी पार्टी नेता नेता ने इसे एक 'खुलासा' करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ कांग्रेस सरकार खनन माफिया को ' संरक्षण' दे रही है।

चड्ढा ने संवाददाताओं से कहा, “चरणजीत सिंह चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे बालू खनन का खुलासा हो गया है। यह बड़ा खुलासा है जिससे पंजाब की राजनीति हिल जाएगी।”

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, “हम जिन्दापुर गांव में हैं जो चमकौर साहिब में मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है। यहां खुले तौर पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। बालू को अवैध रूप से ट्रकों में ले जाया जा रहा है।” चड्ढा ने कहा कि जब चन्नी मुख्यमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि बालू माफिया से जुड़े लोगों को उनके पास नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा, “लेकिन यहां हम देख सकते हैं कि यह माफिया सत्तारूढ़ दल के संरक्षण का फायदा उठा रहा है।”

उन्होंने कहा कि अनुमान के अनुसार, 800 से एक हजार ट्रक, जिन्हें टिपर कहा जाता है, बालू से भरकर राज्य से बाहर ले जाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री की नाक के नीचे और उनके निर्वाचन क्षेत्र में यह अवैध गतिविधि चल रही है।”

चड्ढा ने दावा किया, “चन्नी के होर्डिंग देखे जा सकते है जिसमें उनकी सरकार द्वारा राज्य में कई माफिया को रोकने का उल्लेख है। सच्चाई यह है कि उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है इसलिए उनके दावे खोखले हैं। एक अन्य दावा कि लोगों को पांच रुपये प्रति घन फुट के हिसाब से बालू दिया जा रहा है, भी झूठा है।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जानना चाहती है कि पंजाब में ऐसी कितनी जगह है जहां अवैध खनन हो रहा है। चड्ढा ने कहा, “मुख्यमंत्री चन्नी को इसका जवाब देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?