लाइव न्यूज़ :

CBI की टीम मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के घर से निकली बाहर, पिठानी और नीरज भी थे साथ में

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2020 21:40 IST

Open in App

देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 22 अगस्त के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 30 लाख के करीब हो गए हैं। भारत में अब तक 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। साथ ही 22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 29,75,702 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 6,97,330 है। दूसरी ओर 22,22,578 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या अब  55,794  हो गई है। ये आंकड़े शनिवार (22 अगस्त) सुबह तक के हैं।

अन्य खबरों की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। इस मामले में अब तक कई तरह की बातें सामने आ चुकी हैं। अब मामला सीबीआई के हाथ में है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ठोस जानकारी सामने आ सकेगी। 

दूसरी ओर बिहार बीजेपी राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने सहित कई मुद्दों पर पार्टी विचार-विमर्श करेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडनवीस और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

आज गणेश चतुर्थी भी है। ये उत्सव की शुरुआत है। भगवान गणेश का पूजन और गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है। 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कल से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज होगा। इंग्लैंड तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे है। तीसरा मैच साउथम्पटन में खेला जा रहा और इंग्लैंड ने मजबूत शुरुआत की है।  पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए हैं। दूसरा मुकाबला भी यहीं खेला गया था। पहले मैच में इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरा मुकाबला ड्रा रहा।

22 Aug, 20 08:14 PM

CBI की टीम मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के निवास से रवाना

CBI की टीम मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के घर से रवाना हो गई है।  CBI की टीम जब दोपहर सुशांत के घर में गई थी तो उस वक्त साथ में सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज भी थे।

22 Aug, 20 08:00 PM

 महाराष्ट्र में 24 घंटे में  14,492 कोरोना मामले,  297 मौतें दर्ज 

महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में आज 14,492 नए #COVID19 मामले और 297 मौतें दर्ज की गई। मामलों की कुल संख्या अब 6,61,942 है, जिसमें 4,80,114 रिकवरी और 1,69,516 सक्रिय मामले शामिल हैं।

22 Aug, 20 06:34 PM

जो सोनिया गांधी और राहुल के तलवे चाटे वो वफादार और जो सही बात कहे वो गद्दार: CM शिवराज

मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तलवे चाटे वो वफादार और जो सही बात कहे वो गद्दार। हे मैडम सोनिया गांधी तुम्हारे ससुर पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिताजी मोतीलाल नेहरू ने 1924 में कांग्रेस छोड़ी थी। क्या मोतीलाल नेहरू भी गद्दार थे? 

22 Aug, 20 05:56 PM

सुशांत की पड़ोसी का खुलासा, 13 जून की रात किचन को छोड़कर 10.30 से 10.45 के बीच बंद थी पूरे घर की लाइट

सुशांत की पड़ोसी ने खुलासा किया है कि 13 जून की रात किचन को छोड़कर 10.30 से 10.45 के बीच पूरे घर की लाइट बंद थी। सुशांत के मौत से पहले 13 जून की रात घर में कोई पार्टी नहीं हुई थी। 

22 Aug, 20 04:26 PM

सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी केस में लखनऊ की विशेष अदालत को 30 सितंबर तक फैसला सुनाने का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि बाबरी केस में लखनऊ की विशेष अदालत 30 सितंबर फैसला सुनाए। इस केस में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अन्य नेताओं के नाम है।

22 Aug, 20 03:17 PM

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची CBI, रिक्रिएट करेगी क्राइम सीन

मुंबई में केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) की टीम के साथ सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर सिद्धार्थ पिठानी और नीरज पहुंचे हैं। खबर है कि सीबीआई क्राइस सीन रिक्रिएट करेगी। 

22 Aug, 20 02:56 PM

मुंबई सुशांत सिंह राजपूत के घर सीबीआई टीम

महाराष्ट्र: नीरज और सिद्धार्थ पेठानी के साथ सीबीआई टीम सुशांत सिंह राजपूर के उस फ्लैट में पहुंची है जहां उनका शव मिला था।

 

22 Aug, 20 02:28 PM

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपनी टीम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने शनिवार को अपनी टीम की घोषणा की। पार्टी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नोएडा से विधायक पंकज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य और विजय बहादुर पाठक को भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर 16 लोगों को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। इसमें कहा गया है कि जेपीएस राठौर और अमरपाल मौर्य को महासचिव नियुक्त किया गया है तथा राज्य इकाई में कुल सात महासचिवों की नियुक्ति की गई है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 16 लोगों को सचिव बनाया गया है। वाराणसी के मनीष कपूर और बरेली के संजीव अग्रवाल को पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

22 Aug, 20 02:15 PM

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी

पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 586 नए मामले सामने आए जिसके बाद शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,92,174 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस दौरान कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 6,231 पर पहुंच गई। सिंध में अब तक संक्रमण के 1,27,691 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा पंजाब में 96,057, खैबर पख्तूनख्वा में 35,602, इस्लामाबाद में 15,472, बलूचिस्तान में 12,473, गिलगित बल्तिस्तान में 2,638 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2,241 मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के 2,75,317 मरीज ठीक हो चुके हैं और 731 मरीजों की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में इस समय 10,626 मरीजों का इलाज चल रहा है।

22 Aug, 20 02:13 PM

महाराष्ट्र: नितिन गडकरी ने भी नागपुर में अपने घर में गणेश चतुर्थी की पूजा की।

 

22 Aug, 20 02:12 PM

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने की गणेश चतुर्थी की पूजा

भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ गणेश चतुर्थी के मौके पर आज पूजा-अर्चना की। 

 

22 Aug, 20 02:10 PM

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप

अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रका 3.5 रही। ये भूकंप के झटके 12.41 बजे आए।

 

22 Aug, 20 01:58 PM

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 520 नए मामले

पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 520 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,112 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या 151 पर पहुंच गई। निदेशक ने कहा कि अब तक संक्रमण के कुल 10,112 मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी पुडुचेरी में कोविड-19 के 3,654 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 6,307 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की दर 1.49 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 62.37 प्रतिशत है।

22 Aug, 20 12:14 PM

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के बारामुला दिले के कीरी के सालोसा क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सेना, जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षाबलों द्वारा एक आतंकी को मार गिराए जाने की खबर है। 

 

22 Aug, 20 12:03 PM

राजस्थान कोरोना अपडेट

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 612 नए केस मिले हैं। साथ ही और 5 लोगों की मौत भी कोरोना से हो गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 68,566 हो गए हैं और कुल 938 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इसमें अब तक 52,721 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

22 Aug, 20 11:51 AM

ओडिशा कोरोना अपडेट

ओडिशा में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 2819 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 1927 लोग ठीक भी हुए हैं और 9 की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमण के केस अब 75,537 हो गए हैं। इसमें 50,503 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव केस 24,582 हैं। अब तक कुल 399 लोगों की मौत कोरोना से ओडिशा में हुई है।

 

22 Aug, 20 10:43 AM

शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित

झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं। उनकी पत्नी रूपी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। मिली जानकारी के बाद दोनों कोरोना रिपोर्ट आने के बाद होम आइसोलेशन में चले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें

22 Aug, 20 09:31 AM

मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी

मुंबई में दोपहर 2.14 बजे 4.67 मीटर की हाई टाइड आने की आशंका जताई गई है। शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्‍की बारिश भी होती रहेगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

 

22 Aug, 20 09:25 AM

दिल्ली में पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है और शनिवार को धौलाकुआं इलाके से मुठभेड़ के बाद एक आतंकी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आतंकी का संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से है और उसके पास से भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

22 Aug, 20 08:05 AM

आज गणेश चतुर्थी

आज गणेश चतुर्थी है। इस मौके पर देश के अलग-अलग मंदिरों से पूजा-पाठ की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ये द्वारका के श्री सिद्धी विनायक मंदिर की तस्वीरें हैं।

22 Aug, 20 08:00 AM

भारत में एक दिन में 10 लाख कोरोना टेस्ट

भारत में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा कोरोना की जांच हुई है। ये एक दिन में सबसे ज्यादा किया गया टेस्ट है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियानरेंद्र मोदीबिहारगणेश चतुर्थीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनाव में हार के बाद राजद में भगदड़, पूर्व सांसद और विजय कृष्ण ने दिया इस्तीफा, लालू प्रसाद यादव को लिखा भावुक पत्र

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत‘भाजपा ‘सर-सर’ बोल कर जितना भी चीखे ,पश्चिम बंगाल में ‘मैडम’ के सामने कुछ नहीं?, टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने एसआईआर को लेकर कसा तंज, वीडियो

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतनगर निगम चुनाव से पहले अमित शाह से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा की जानकारी

भारतएमपी के एक खेल महोत्सव में देरी से पहुँचने पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा को एक महिला खिलाड़ी ने झाड़ा, कहा- ...हमारे पास फालतू टाइम है क्या? वीडियो वायरल | WATCH

भारतपूरे देश ने देखा अमित शाह मानसिक रूप से बहुत दबाव में हैं, राहुल गांधी ने कहा- संसद में बहुत ‘नर्वस’ नजर आए और बहस की चुनौती पर कोई जवाब नहीं दिया

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप