CBI की टीम मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के घर से निकली बाहर, पिठानी और नीरज भी थे साथ में
LIVE
By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2020 21:40 IST2020-08-22T07:58:37+5:302020-08-22T21:40:38+5:30

22 अगस्त: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 22 अगस्त के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 30 लाख के करीब हो गए हैं। भारत में अब तक 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। साथ ही 22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 29,75,702 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 6,97,330 है। दूसरी ओर 22,22,578 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 55,794 हो गई है। ये आंकड़े शनिवार (22 अगस्त) सुबह तक के हैं।
अन्य खबरों की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। इस मामले में अब तक कई तरह की बातें सामने आ चुकी हैं। अब मामला सीबीआई के हाथ में है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ठोस जानकारी सामने आ सकेगी।
दूसरी ओर बिहार बीजेपी राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने सहित कई मुद्दों पर पार्टी विचार-विमर्श करेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडनवीस और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।
आज गणेश चतुर्थी भी है। ये उत्सव की शुरुआत है। भगवान गणेश का पूजन और गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कल से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज होगा। इंग्लैंड तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे है। तीसरा मैच साउथम्पटन में खेला जा रहा और इंग्लैंड ने मजबूत शुरुआत की है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए हैं। दूसरा मुकाबला भी यहीं खेला गया था। पहले मैच में इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरा मुकाबला ड्रा रहा।
LIVE
22 Aug, 20 : 08:14 PM
CBI की टीम मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के निवास से रवाना
CBI की टीम मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के घर से रवाना हो गई है। CBI की टीम जब दोपहर सुशांत के घर में गई थी तो उस वक्त साथ में सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज भी थे।
Maharashtra: A Central Bureau of Investigation (CBI) team leaves the residence of #SushantSinghRajpoot in Mumbai. pic.twitter.com/elgkzRahmQ
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 08:00 PM
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 14,492 कोरोना मामले, 297 मौतें दर्ज
महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में आज 14,492 नए #COVID19 मामले और 297 मौतें दर्ज की गई। मामलों की कुल संख्या अब 6,61,942 है, जिसमें 4,80,114 रिकवरी और 1,69,516 सक्रिय मामले शामिल हैं।
14,492 new #COVID19 cases and 297 deaths reported in Maharashtra today. The total number of positive cases now stands at 6,61,942 including 4,80,114 recoveries and 1,69,516 active cases: State Health department pic.twitter.com/JeTefkG6u4
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 06:34 PM
जो सोनिया गांधी और राहुल के तलवे चाटे वो वफादार और जो सही बात कहे वो गद्दार: CM शिवराज
मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तलवे चाटे वो वफादार और जो सही बात कहे वो गद्दार। हे मैडम सोनिया गांधी तुम्हारे ससुर पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिताजी मोतीलाल नेहरू ने 1924 में कांग्रेस छोड़ी थी। क्या मोतीलाल नेहरू भी गद्दार थे?
जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तलवे चाटे वो वफादार और जो सही बात कहे वो गद्दार। हे मैडम सोनिया गांधी तुम्हारे ससुर पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिताजी मोतीलाल नेहरू ने 1924 में कांग्रेस छोड़ी थी। क्या मोतीलाल नेहरू भी गद्दार थे? : मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/qgEhqmofL2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 05:56 PM
सुशांत की पड़ोसी का खुलासा, 13 जून की रात किचन को छोड़कर 10.30 से 10.45 के बीच बंद थी पूरे घर की लाइट
सुशांत की पड़ोसी ने खुलासा किया है कि 13 जून की रात किचन को छोड़कर 10.30 से 10.45 के बीच पूरे घर की लाइट बंद थी। सुशांत के मौत से पहले 13 जून की रात घर में कोई पार्टी नहीं हुई थी।
On 13th June, all lights of #SushantSinghRajput's house were switched off, except of the kitchen, at around 10.30-10.45pm. There was no party at his residence that night: Neighbour of Sushant Singh Rajput in #Mumbaipic.twitter.com/VEPjRpSPcN
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 04:26 PM
सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी केस में लखनऊ की विशेष अदालत को 30 सितंबर तक फैसला सुनाने का दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि बाबरी केस में लखनऊ की विशेष अदालत 30 सितंबर फैसला सुनाए। इस केस में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अन्य नेताओं के नाम है।
Supreme Court extends deadline for a month, till September 30, for CBI trial court in Lucknow to pronounce its judgement on cases against senior BJP leaders L K Advani, Murali Manohar Joshi, Uma Bharti & other leaders in Babri Masjid demolition case. SC gave the order on Aug 19. pic.twitter.com/KdZgNRWeiP
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 03:17 PM
सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची CBI, रिक्रिएट करेगी क्राइम सीन
मुंबई में केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) की टीम के साथ सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर सिद्धार्थ पिठानी और नीरज पहुंचे हैं। खबर है कि सीबीआई क्राइस सीन रिक्रिएट करेगी।
Maharashtra: Central Bureau of Investigation (CBI) team at the residence of #SushantSinghRajput in Mumbai. pic.twitter.com/yNNNUUSgLG
— ANI (@ANI) August 22, 2020
Maharashtra: Neeraj and Sidharth Pithani along with the CBI team outside the residence of #SushantSinghRajput in Mumbai. pic.twitter.com/SbiGOWzpKV
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 02:56 PM
मुंबई सुशांत सिंह राजपूत के घर सीबीआई टीम
महाराष्ट्र: नीरज और सिद्धार्थ पेठानी के साथ सीबीआई टीम सुशांत सिंह राजपूर के उस फ्लैट में पहुंची है जहां उनका शव मिला था।
Maharashtra: Neeraj and Sidharth Pithani along with the CBI team outside the residence of #SushantSinghRajput in Mumbai. pic.twitter.com/SbiGOWzpKV
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 02:28 PM
भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपनी टीम की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने शनिवार को अपनी टीम की घोषणा की। पार्टी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नोएडा से विधायक पंकज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य और विजय बहादुर पाठक को भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर 16 लोगों को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। इसमें कहा गया है कि जेपीएस राठौर और अमरपाल मौर्य को महासचिव नियुक्त किया गया है तथा राज्य इकाई में कुल सात महासचिवों की नियुक्ति की गई है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 16 लोगों को सचिव बनाया गया है। वाराणसी के मनीष कपूर और बरेली के संजीव अग्रवाल को पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
22 Aug, 20 : 02:15 PM
पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी
पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 586 नए मामले सामने आए जिसके बाद शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,92,174 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस दौरान कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 6,231 पर पहुंच गई। सिंध में अब तक संक्रमण के 1,27,691 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा पंजाब में 96,057, खैबर पख्तूनख्वा में 35,602, इस्लामाबाद में 15,472, बलूचिस्तान में 12,473, गिलगित बल्तिस्तान में 2,638 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2,241 मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के 2,75,317 मरीज ठीक हो चुके हैं और 731 मरीजों की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में इस समय 10,626 मरीजों का इलाज चल रहा है।
22 Aug, 20 : 02:13 PM
महाराष्ट्र: नितिन गडकरी ने भी नागपुर में अपने घर में गणेश चतुर्थी की पूजा की।
Maharashtra: Union Minister Nitin Gadkari offers prayers to Lord Ganesha at his residence in Nagpur, on the occasion of #GaneshChaturthi. pic.twitter.com/hthkKT9yGj
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 02:12 PM
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने की गणेश चतुर्थी की पूजा
भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ गणेश चतुर्थी के मौके पर आज पूजा-अर्चना की।
Vice President of India, M. Venkaiah Naidu performed Ganesh Puja with his wife Usha Naidu on the occasion of #GaneshChaturthi today: Vice President Secretariat pic.twitter.com/PEWG1FQFhF
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 02:10 PM
अरुणाचल प्रदेश में भूकंप
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रका 3.5 रही। ये भूकंप के झटके 12.41 बजे आए।
An earthquake of magnitude 3.5 on Richter scale struck Lower SubanSiri, Arunachal Pradesh today at 12:41PM IST: National Centre for Seismology (NCS)
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 01:58 PM
पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 520 नए मामले
पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 520 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,112 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या 151 पर पहुंच गई। निदेशक ने कहा कि अब तक संक्रमण के कुल 10,112 मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी पुडुचेरी में कोविड-19 के 3,654 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 6,307 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की दर 1.49 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 62.37 प्रतिशत है।
22 Aug, 20 : 12:14 PM
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के बारामुला दिले के कीरी के सालोसा क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षाबलों द्वारा एक आतंकी को मार गिराए जाने की खबर है।
#UPDATE One unidentified terrorist has been killed in the Baramulla encounter. Operation underway. Further details shall follow: Jammu and Kashmir Police https://t.co/m5n9hhG9bWpic.twitter.com/uZbaOeWzyk
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 12:03 PM
राजस्थान कोरोना अपडेट
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 612 नए केस मिले हैं। साथ ही और 5 लोगों की मौत भी कोरोना से हो गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 68,566 हो गए हैं और कुल 938 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इसमें अब तक 52,721 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।
22 Aug, 20 : 11:51 AM
ओडिशा कोरोना अपडेट
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 2819 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 1927 लोग ठीक भी हुए हैं और 9 की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमण के केस अब 75,537 हो गए हैं। इसमें 50,503 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव केस 24,582 हैं। अब तक कुल 399 लोगों की मौत कोरोना से ओडिशा में हुई है।
2,819 new #COVID19 cases, 1,927 recoveries & 9 deaths reported in Odisha in the last 24 hours. Total number of cases in the state stands at 75,537, including 50,503 recoveries, 24,582 active cases & 399 deaths: State Health Department, Odisha
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 10:43 AM
शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित
झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं। उनकी पत्नी रूपी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। मिली जानकारी के बाद दोनों कोरोना रिपोर्ट आने के बाद होम आइसोलेशन में चले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
22 Aug, 20 : 09:31 AM
मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी
मुंबई में दोपहर 2.14 बजे 4.67 मीटर की हाई टाइड आने की आशंका जताई गई है। शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होती रहेगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
A high tide of 4.67 meters expected in Mumbai at 2:14 pm today. Across the city, generally cloudy sky expected with moderate rain; heavy rainfall at isolated places: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) pic.twitter.com/wfMqBXqKve
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 09:25 AM
दिल्ली में पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है और शनिवार को धौलाकुआं इलाके से मुठभेड़ के बाद एक आतंकी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आतंकी का संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से है और उसके पास से भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़ें
22 Aug, 20 : 08:05 AM
आज गणेश चतुर्थी
आज गणेश चतुर्थी है। इस मौके पर देश के अलग-अलग मंदिरों से पूजा-पाठ की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ये द्वारका के श्री सिद्धी विनायक मंदिर की तस्वीरें हैं।
#WATCH Delhi: Priests offer prayers at a Ganesha Temple in Connaught Place on #GaneshChaturthi. pic.twitter.com/f4DFBcuXmF
— ANI (@ANI) August 22, 2020
22 Aug, 20 : 08:00 AM
भारत में एक दिन में 10 लाख कोरोना टेस्ट
भारत में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा कोरोना की जांच हुई है। ये एक दिन में सबसे ज्यादा किया गया टेस्ट है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है।
India crosses the milestone of 1 million #COVID19 tests a day. More than 10 lakh people tested in the last 24 hours: Ministry of Health pic.twitter.com/FrhsQcWLgy
— ANI (@ANI) August 22, 2020