लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand: उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे की जांच करेगा AAIB, पांच यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2025 12:52 IST

Uttarakhand: उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App

Uttarakhand: चार धाम यात्रा के बीच उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज हेलीकॉप्टर क्रैश में पांच लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास हुई इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोग मारे गए और दो अन्य घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि एएआईबी दुर्घटना की जांच करेगा। उत्तरकाशी पुलिस की जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

अधिकारियों में से एक ने बताया कि पायलट सहित सात लोग निजी कंपनी ‘एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के हेलीकॉप्टर पर सवार थे। कंपनी का ‘बेल हेलीकॉप्टर’ दुर्घटनाग्रस्त हुआ। नागर विमानन नियामक संस्था नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘एयरोट्रांस सर्विसेज’ में दो ‘बेल हेलीकॉप्टर’ और एक ‘सेसना’ विमान हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत आने वाला एएआईबी ‘‘सुरक्षा संबंधी घटनाओं’’ का वर्गीकरण भी करता है जिसमें भारतीय हवाई क्षेत्र में विमान दुर्घटनाएं, गंभीर हादसे और अन्य हादसे शामिल हैं| एएआईबी दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच करता है और सुरक्षा में सुधार के उपायों का भी सुझाव देता है। 

टॅग्स :Uttarkashiउत्तराखण्डविमान दुर्घटनाPlane Crash
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष