लाइव न्यूज़ :

वैन गिरने से पानी में लापता हुए सात बच्चों के परिजनों का आरोप, चालक शराब के नशे में था, तेज गति से वाहन चला रहा था

By भाषा | Updated: June 20, 2019 13:35 IST

चालक के शराब के नशे में होने के आरोप पर एसडीएम सूर्यकांत ने बताया कि ड्राइवर को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। लापता बच्चों में मानसी, मनीषा, सौरभ, सचिन, साजन, अमन व एक अन्य बच्चा शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा नहर में वैन डूबने की घटना पर दुख व्यक्त किया।सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। तब राहत और बचाव का काम आरंभ हुआ।

इंदिरा नहर में बृहस्पतिवार की सुबह पिकअप वैन गिरने से पानी में लापता हुए सात बच्चों के परिजनों का आरोप है कि वैन चालक शराब के नशे में था और बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था।

चालक के शराब के नशे में होने के आरोप पर एसडीएम सूर्यकांत ने बताया कि ड्राइवर को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। लापता बच्चों में मानसी, मनीषा, सौरभ, सचिन, साजन, अमन व एक अन्य बच्चा शामिल है।

गौरतलब है कि राजधानी के निकट नगराम में विवाह समारोह से लौट रही एक पिकअप वैन आज सुबह इंदिरा नहर में जा गिरी, जिससे 29 लोग नहर में डूब गए। इनमें से 22 लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया लेकिन सात बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

इन बच्चों की तलाश की जा रही है । एसडीएम शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ पुलिस के गोताखोरों की टीमें भी इंदिरा नहर में बच्चों को ढूंढ रही हैं । घटनास्थल पर एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीमें भी हैं ताकि बच्चों के मिलने पर, जरूरत के अनुसार तत्काल उनका इलाज किया जा सके । बच्चों के परिजनों का आरोप है कि ड्राइवर शराब के नशे में था और बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था ।

लापता हुए एक बच्चे की मां लज्जावती ने संवाददाताओं को बताया ‘‘रात का समय था और नशे की हालत में चालक बहुत तेज गति से गाड़ी चला रहा था। उसे कई बार धीरे चलने को कहा गया कि लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और वैन नहर में जा गिरी ।’’

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने माना कि वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ और वैन में अंधेरे में पानी में जा गिरी । पहले तो ग्रामीण खुद ही लोगों को निकालने की कोशिश करते रहे और फिर सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। तब राहत और बचाव का काम आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा नहर में वैन डूबने की घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को डूबे लोगों को ढूंढने में तत्परता दिखाने के निर्देश दिये । 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे