लखनऊ: 29 लोगों से भरा वाहन नहर में गिरा, 7 बच्चे लापता, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 20, 2019 09:14 AM2019-06-20T09:14:48+5:302019-06-20T09:37:15+5:30
लखनऊ में सवारियों से भरा एक वाहन नहर में जा गिरा। वाहन में 29 लोग सवार थे।
लखनऊ में सवारियों से भरा एक वाहन नहर में जा गिरा। यह हादसा गुरुवार (20 जून) की सुबह इंदिरा नहर पर हुआ। जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे सहित कुल 29 लोग सवार थे। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक 22 लोगों को बताया जा चुका है। हालांकि अभी भी 7 बच्चे लापता है।
बता दें कि घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखरों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए एसएसपी और एनडीआरफ टीम के लिए निर्देश जारी किया। यह जानकारी लखनऊ आईजी एसके भगत ने दी।
A vehicle carrying passengers fell in Indira canal in Nagram, Lucknow, today morning. Rescue operations underway. Chief Minister has taken cognizance of the incident and directed the SSP and the SDRF to make all possible efforts for search & rescue of the persons who have drowned pic.twitter.com/pHDfJ39EM3
— ANI UP (@ANINewsUP) June 20, 2019
SK Bhagat, IG Range Lucknow: A vehicle carrying around 29 people fell into the canal, around 22 people have been rescued so far, 7 children are still missing. Rescue operations by NDRF and local divers underway. pic.twitter.com/6apRZC4e4M
— ANI UP (@ANINewsUP) June 20, 2019
हालांकि हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।